नयी दिल्ली, 11 नवंबर । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की बहु प्रतीक्षित अदला बदली (ट्रेडिंग) में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 18 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई कीमत पर पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं जबकि मुंबई इंडियंस ने उनकी जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपनी टीम में लिया है। आईपीएल ने बयान में कहा की हार्दिक अपनी मौजूदा फीस 16.35 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि में मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स चले गए हैं जबकि अर्शदीप 18 करोड़ रुपये की मौजूदा कीमत पर मुंबई से जुड़ गए हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इस साल राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बदले में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके से रविंद्र जडेजा को 14 करोड़ और सैम कुरेन को 2.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। हार्दिक का इस तरह से मुंबई इंडियंस के साथ दूसरा कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। वह पहली बार 2015 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और तब उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के साथ चार खिताब जीते थे। इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने टीम को 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुंबई की टीम के साथ सात सत्र बिताने के बाद हार्दिक 2022 में 15 करोड़ रुपये की फीस पर गुजरात टाइटन्स में शामिल हो गए और उन्होंने फ्रेंचाइजी को अपने पहले ही सत्र में खिताब दिलाया। गुजरात की टीम 2023 में फाइनल तक भी पहुंची थी। हार्दिक ने 2024 में मुंबई इंडियंस में वापसी की थी और रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभाली थी लेकिन इस बीच उनकी टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। चोटों से परेशान रहे हार्दिक हालांकि परिस्थितियों से परेशान रहे। मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद उन्हें लगातार दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा। दूसरे सत्र में स्थिति थोड़ी बेहतर रही लेकिन तीसरे सत्र में हालात बिगड़ते चले गए। इस बीच ड्रेसिंग रूम में मतभेद की खबरें भी सामने आई और यह स्पष्ट हो गया कि सीनियर खिलाड़ियों के बीच सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। इन खिलाड़ियों ने भारत की टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल थे, जिन्हें कप्तानी के लिए नजरअंदाज कर दिया गया था। रोहित को अचानक टीम से बाहर किए जाने का मुद्दा भी विवाद का विषय बना रहा और अब कयास लगाए जा रहे हैं के फ्रेंचाइजी की तरफ से उनके संभवत: आखिरी सत्र में उन्हें फिर से कप्तानी सौंपी जा सकती है। तिलक वर्मा को उप कप्तान बनाए जाने की संभावना है। मुंबई की टीम पिछले सत्र में 14 मैच में केवल चार में ही जीत हासिल कर पाई थी। चोटिल होने के कारण हार्दिक अंतिम चरण के मैचों में नहीं खेल पाए थे। इन तमाम घटनाओं के बावजूद हार्दिक ने आईपीएल में खुद को मैच विजेता साबित किया है। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 162 मैचों में 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट लिए हैं। अर्शदीप आठ सत्र तक पंजाब की टीम से खेलने के बाद अब मुंबई की टीम में शामिल हो रहे हैं। इस तेज गेंदबाज ने 2019 में पंजाब की टीम से आईपीएल में पदार्पण किया था और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने आईपीएल के 96 मैच में 111 विकेट लिए हैं जो पंजाब किंग्स की तरफ से रिकॉर्ड है। उन्होंने 2025 के सत्र में 21 और 2026 में 14 विकेट लिए। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी टी20 प्रारूप में भारत का सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज भी है। उन्होंने 104 मैचों में 151 विकेट लिए हैं।
बुधवार, 11 नवंबर 2026
Home
खेल
देश
व्यापार
दिल्ली : आईपीएल के एक बड़े सौदे में हार्दिक 18 करोड़ रुपये में पंजाब और अर्शदीप मुंबई से जुड़े
दिल्ली : आईपीएल के एक बड़े सौदे में हार्दिक 18 करोड़ रुपये में पंजाब और अर्शदीप मुंबई से जुड़े
Tags
# खेल
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें