अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को मध्यम अवधि में 6.8 प्रतिशत की संभावित वृद्धि दर हासिल करने के लिए उत्पादकता बढ़ाने, निजी निवेश को मजबूत करने और उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार के सृजन में तेजी लाने की जरूरत होगी। आईएमएफ ने अक्टूबर के लिए अपनी ‘विश्व आर्थिक परिदृश्य’ रिपोर्ट में भारत की मध्यम अवधि की संभावित वृद्धि दर के अनुमान को पहले के 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ की संचार निदेशक जूली कोजैक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वृद्धि दर के अनुमान में इस बढ़ोतरी के पीछे कई कारकों को ध्यान में रखा गया है। इनमें अनुकूल जनसांख्यिकी, वस्तुओं के लिए बड़ा और लगातार बढ़ता घरेलू बाजार तथा संरचनात्मक सुधारों की निरंतर गति शामिल हैं। उन्होंने के एक सवाल के जवाब में कहा, “कई अन्य देशों की तरह, हम भारत को लगातार सुधार जारी रखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। खास तौर पर इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि उत्पादकता वृद्धि कैसे बढ़ाई जा सकती है।” आईएमएफ अधिकारी ने कहा कि मध्यम अवधि की संभावित वृद्धि दर को और बढ़ाने के लिए भारत को उत्पादकता वृद्धि में तेजी लाने, निजी निवेश को मजबूत करने और उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार के सृजन में तेजी लाने की जरूरत होगी।
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
भारत को उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार सृजित करने व उत्पादकता वृद्धि की जरूरत : आईएमएफ
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें