नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) ने सोमवार को 'इंडिया' गठबंधन की राजनीतिक प्रासंगिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके घटक दल न तो साझा मुद्दों पर सहमत हैं और न ही साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं। जद(यू) की यह टिप्पणी 'वोट चोरी' के आरोप को लेकर विपक्षी गठबंधन द्वारा यहां रैली किए जाने के एक दिन बाद आई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने को बताया कि विपक्षी गठबंधन की बार-बार होने वाली बैठकें और रैलियां, साथ मिलकर चुनाव लड़ने की उनकी क्षमता को साबित करने में ‘‘विफल’’ रही हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘‘समय-समय पर 'इंडिया' गठबंधन की कई बड़ी रैलियां और बैठकें हुई हैं। लेकिन इन बैठकों में ऐसा कौन-सा फैसला लिया गया कि 'इंडिया' गठबंधन किसी भी राज्य में साथ मिलकर चुनाव लड़ने योग्य हो पाया हो?’’ प्रसाद ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के घटक दलों ने कई राज्यों में एक-दूसरे के खिलाफ बार-बार चुनाव लड़ा है। जद(यू) प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इन पार्टियों ने पश्चिम बंगाल, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा है। दिल्ली में, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव तो मिलकर लड़ा, लेकिन विधानसभा चुनाव एक-दूसरे के खिलाफ लड़ा। केरलम में, यूडीएफ और एलडीएफ एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं।’’
सोमवार, 2 नवंबर 2026
Home
देश
बिहार
राजनीति
दिल्ली : ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल साझा मुद्दों पर सहमत नहीं, मिलकर चुनाव नहीं लड़ते : जद(यू)
दिल्ली : ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल साझा मुद्दों पर सहमत नहीं, मिलकर चुनाव नहीं लड़ते : जद(यू)
Tags
# देश
# बिहार
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें