सायना नेहवाल खेल रत्न से सम्मानित !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 30 अगस्त 2010

सायना नेहवाल खेल रत्न से सम्मानित !!

बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को राजीव गांधी खेल रत्न सम्मानित किया गया।

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में बैडमिंटन की दुनिया में भारत का नाम रौशन कर रही सायना नेहवाल को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया।

 पेरिस में प्रतियोगिता के कारण सायना पुरस्कार लेने के लिए नहीं आ सकीं। देश में खेलों के इस सबसे बड़े पुरस्कार को पाने वाली सायना दूसरी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उनके कोच पुलेला गोपीचंद को सन 2001 के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।

सन 1991 में शुरू हुए इस पुरस्कार को पाने वाली सायना तेइसवीं खिलाड़ी हैं। पिछले साल यह पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन खिलाड़ियों को दिया गया था। सायना को इसी साल पद्मश्री भी दिया गया है। इससे पूर्व उन्हें अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है। सायना ने इस वर्ष लगातार तीन सुपर सिरीज प्रतियोगिताएं अपने नाम की और विश्व रैंकिंग में छलांग लगाते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गई। इंडोनेशिया सुपर सिरीज, इंडियन ओपन ग्रांड प्री और सिंगापुर ओपन सिरीज में जीत का परचम लहराने वाली सायना की नजर नंबर वन रैंकिंग हासिल करने पर है। सायना को राष्ट्रमंडल खेलों का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है।

1 टिप्पणी:

Kajal Kumar's Cartoons काजल कुमार के कार्टून ने कहा…

वेरी गुड. सभी भारतीयों सहित मुझे भी सायना पर गर्व है.