टाइगर वूड्स का तलाक! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 24 अगस्त 2010

टाइगर वूड्स का तलाक!

"हमें बेहद अफ़सोस है कि हमारा विवाहित जीवन खत्म हो चुका है और हम एक दूसरे को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं. हम साथ नहीं होंगे, लेकिन हम दो लाजवाब बच्चों के मां-बाप हैं. उनकी खुशी हमारे लिए सबसे बड़ी बात है और रहेगी" - टाइगर वुड्स और एलिन नॉर्डेग्रेन के एक संयुक्त बयान में कहा गया है. दोनों 6 साल से शादीशुदा थे. हाल में टाइगर एक सेक्स स्कैंडल में फंस गए थे, चारों ओर जिसकी चर्चा थी.

दोनों के बयान में कहा गया है कि बच्चों को एक नई पारिवारिक स्थिति से पेश आना है, जो आसान नहीं होगा। इसलिए इस मामले में पूरी गोपनीयता बरती जाएगी. नार्डेग्रेन के वकील ने कहा कि बच्चों के लिए की गई व्यवस्था के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाएगी.


लेकिन समाचार माध्यमों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि टाइगर वुड्स को 10 से 50 करोड़ डालर के बीच धनराशि अपनी तलाकशुदा पत्नी को देनी पड़ेगी. पीपल मैगजीन का कहना है कि दोनों इस पर राजी हो चुके हैं कि बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी वे आपस में बांट लेंगे.

पिछले साल 27 नवंबर को वुड्स के घर के पास एक कार दुर्घटना के बाद उनकी रंगीन सेक्स लाइफ़ सबके सामने आ गई थी, उन्हें व्यभिचार के आरोप स्वीकार करने पड़े थे और वे कई महीनों तक गोल्फ खेल से दूर रहे. अपनी वासना पर काबू पाने के लिए उन्होंने चिकित्सा का सहारा लिया.

इस वर्ष मार्च में उन्होंने यूएस मास्टर्स के खेल में फिर से हिस्सा लिया, और वे चौथे स्थान पर रहे. इस बीच उनका प्रदर्शन काफी सतही रहा है और अनेक गोल्फ विशेषज्ञों का कहना है कि टाइगर वुड्स अब अपने पुराने स्तर पर नहीं लौट सकेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं: