बॉलीवुड की कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले आशुतोष राणा अब जल्द ही छोटे पर्दे में प्रसारित होने वाले प्रोग्राम ‘काली एक अग्नि परीक्षा’ में खलनायक की भूमिका निभाएगें।
कलयुग, दुश्मन और संघर्ष में विलेन का रोल करने वाले आशुतोष अब स्टार प्लस में प्रसारित होने वाले टेली धारावाहिक ‘काली एक अग्नि परीक्षा’ में नकारात्मक भूमिका अदा करेगें। इस धारावाहिक में आशुतोष शोले के गब्बर सिंह की तरह दर्शकों के समक्ष होगें।
इससे पहले भी आशुतोष ने कई धारावाहिकों में काम किया है। उन्होंने छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले सीरियल स्वाभिमान, फर्ज, साजिश, कभी-कभी में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।
उन्हें ‘दुश्मन’ में एक मानसिक हत्यारा गोकुल पंडित और ‘संघर्ष’ में लज्जा शंकर पांडे का रोल अदा कर काफी वाहवाही लूटी थी।
यह सीरियल 13 सितंबर से स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा।
बुधवार, 1 सितंबर 2010
आशुतोष राणा अब छोटे परदे पर !!
Tags
# मनोरंजन
Share This
About Kusum Thakur
मनोरंजन
Labels:
मनोरंजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें