नक्सलियों ने बंधक बनाए पुलिसकर्मियों को मारने की धमकी दी !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 सितंबर 2010

नक्सलियों ने बंधक बनाए पुलिसकर्मियों को मारने की धमकी दी !!

बिहार के लखीसराय जिले में मुठभेड़ के बाद गायब हुए पुलिसकर्मी नक्सलियो की गिरफ्त में हैं। आज नक्सलियों ने पुलिस को पहुंचाए अपने संदेश में कहा है कि यदि गिरफ्तार किए गए उनके आठ साथियों को नहीं छोड़ा गया तो बंधक बनाए गए चारों पुलिसकर्मियों को मार दिया जाएगा।

लखीसराय में बिहार पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और चार गायब हो गए थे। आज नक्सलियों ने पुलिस से कहा है कि गायब हुए जवान उनके कब्जे में हैं। नक्सलियों ने बंधक बनाए गए जवानों को जान से मारने की धमकी दी है।

रविवार को हुई इस मुठभेड़ में बिहार मिल्रिटी पुलिस के छह जवान, कैवैया पुलिस आउटपोस्ट के प्रभारी भुलन यादव और एक अन्य पुलिस जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ में 10 जवान घायल हुए हैं। 

जिले के रामतालनगर गांव में नक्सलियों की धरपकड़ करने गए सीआरपीएफ, बिहार मिल्रिटी पुलिस व स्टेट ऑक्जीलरी फोर्स के संयुक्त दल पर उन्होंने हमला कर दिया था। एसपी अशोक कुमार सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव बरामद किए। 

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद चार पुलिसवाले लापता हैं और आशंका है कि नक्सली उन्हें अपने साथ ले गए हैं। हेलीकाप्टर से भी लापता पुलिसवालों की तलाश की गई। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आईजी (ऑपरेशन) केएस द्विवेदी ने बताया कि माओवादियों ने सुरक्षा बलों से 35 रायफल और कई कारतूस भी लूट लिए। माना जा रहा है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं।

1 टिप्पणी:

drdhabhai ने कहा…

तो इधर काहे छाप रहे हो भाई ....किसी ...ह्यूमन राईट वाले क फोन करो....पर वो भी क्यों आने लगे कौई नक्सली के मरने की बात होती तो वे भी आते ...