श्री रमा नायडू को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 सितंबर 2010

श्री रमा नायडू को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार !!

मशहूर फिल्कार डी रामानायडू को 2009 के लिए प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। रामानायडू को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। आंध्र प्रदेश के निवासी 64 साल के रामानायडू ने एक दर्जन भाषाओं में करीब 130 फिल्मों का निर्माण किया है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कारों की गुरुवार को हुई घोषणा के मुताबिक, कई अभिनेताओं के साथ काम कर चुके रामानायडू को अक्टूबर महीने में गोवा में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पुरस्कार के तहत रामानायडू को एक स्वर्ण कमल के अलावा 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक शॉल प्रदान किया जाएगा।

रामानायडू की ओर से बनाई गई कुछ चर्चित हिंदी फिल्मों में प्रेम नगर, दिलदार और बंदिश है जबकि श्रीकृष्णा तुलाभरम, प्रेमिंचु, रामुदु भीमुदु, बोबिल्ली राजा, अहाना पेल्लांता, आंध्र वैभवम तेलुगु में बनाई गई उनकी प्रसिद्ध फिल्में हैं। बंगाली में उनकी मशहूर फिल्मों में असुख और सुधु एकबार बोलो शामिल है।
रामानायडू का जन्म 1936 में आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में हुआ था। उन्होंने 1963 में रिलीज हुई अनुरागम के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा।

कोई टिप्पणी नहीं: