ललित मोदी का बीसीसीआई पर आरोप, पक्षपात कर रही है. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 सितंबर 2010

ललित मोदी का बीसीसीआई पर आरोप, पक्षपात कर रही है.


आईपीएल के निलंबित कमिश्नर ललित मोदी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ एक बार फिर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उनके खिलाफ वित्तीय गड़बड़ियों की जांच हो रही है. मोदी जांच समिति के सदस्यों का विरोध कर रहे हैं.

ललित मोदी के वकील महमूद आबदी ने बताया कि बीसीसीआई की समिति ने 11 अगस्त को मोदी के खिलाफ आदेश दिया है. लेकिन आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ने इसे चुनौती दी है.

ललित मोदी का कहना रहा है कि समिति के दो सदस्य उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण फैसला कर सकते हैं. इसी आधार पर उन्होंने पहले भी अदालत से हस्तक्षेप की अपील की थी, जो खारिज हो गई थी. मोदी का कहना है कि इन दोनों को कमेटी से हटाया जाना चाहिए.

लेकिन समिति ने 11 अगस्त को उनकी इस मांग को दरकिनार करते हुए जांच की कार्रवाई जारी रखी. इसके खिलाफ मोदी ने एक बार फिर बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की है. मोदी का कहना है कि मामले की सुनवाई तक बीसीसीआई में उनके खिलाफ केस न चले. अब हाई कोर्ट में मोदी की याचिका पर 13 सितंबर को सुनवाई होगी.

ललित मोदी इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट में दी गई अपनी पुरानी अर्जी में कह चुके हैं कि समिति के दो सदस्यों पर उन्हें आपत्ति है और उन सदस्यों को हटाया जाना चाहिए. लेकिन हाई कोर्ट ने मोदी की अपील खारिज करते हुए उन्हें सलाह दी थी कि वह इस बात को समिति के सामने ही रखें.

कोई टिप्पणी नहीं: