बाद में उन्होंने अपने किए के लिए माफी भी मांग ली, लेकिन पार्टी ने इसे गंभीर मामला मानते हुए दोषी कार्यकर्ताओं को सालभर के लिए पार्टी से निकाल दिया है। इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राम लोटन निषाद को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में पार्टी से निकाल दिया गया था।
राहुल लगातार युवाओं से राजनीति में आने की अपील करते रहते हैं और बताते हैं कि उनके आने से ही राजनीति को नई दिशा मिलेगी व राजनीति की गंदगी साफ होगी। जानकार मानते हैं कि राहुल गांधी की छवि साफ-सुथरी राजनीति को बढ़ावा देने वाले कांग्रेसी नेता की है। गांधी परिवार का होने के नाते पार्टी में उनका कद भी खास है। इस वजह से उनकी तस्वीर के दुरुपयोग का मामला पार्टी हल्के में ले भी नहीं सकती थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें