झारखंड में भाजपा, झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच झड़प - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 अगस्त 2014

झारखंड में भाजपा, झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच झड़प


jharkhand map
झारखंड में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोग घायल हो गए। रांची में बिरसा मुंडा हवाईअड्डे के करीब हिनू चौक एवं बिरसा चौक पर झामुमो के सैंकड़ों कार्यकर्ता केंद्रीय इस्पात एवं खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आगमन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। तोमर जमशेदपुर में एक अस्पताल की आधारशिला रखने के लिए यहां पहुंचे थे।

झामुमो कार्यकर्ताओं ने तोमर के वाहन को हिनू चौक पर रोक लिया, जिसे लेकर भाजपा और झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प शुरू हो गई। घटना में दो पुलिसकर्मी और झामुमो के पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। ज्ञात हो कि बीते 21 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सोरेन के भाषण के बीच में हस्तक्षेप करते हुए मोदी के समर्थन में नारेबाजी की थी। इस घटना के विरोध में झामुमो कार्यकर्ता शनिवार को प्रदर्शन कर रहे थे।

झामुमो कार्यकर्ता अंतु तिर्की ने संवाददाताओं को बताया, "भाजपा कार्यकर्ताओं ने हम पर हमला किया। हम अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम और घोषणा के तहत प्रदर्शन कर रहे थे।" झामुमो ने 21 अगस्त की घटना के बाद ऐलान किया था कि केंद्र सरकार के किसी मंत्री को राज्य में नहीं घुसने देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: