झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (16 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 मई 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (16 मई)

महासम्पर्क अभियान में घर घर जाकर  देगें योजनाओं की जानकारी, भाजपा की जिला स्तरीय कार्यषाला सम्पन्न 

jhabua news
झाबुआ---भारतीय जनता पार्टी  की जिला स्तरीय कार्यषाला शुक्रवार को पेटलावद में आयोजित की गई । जिले मे प्रथम चरण में सदस्यता महा अभियान चलाने के बाद दूसरे चरण में तीन माह तक सतत महा जनसम्पर्क अभियान को मूर्तरूप  देने के लिये भाजपा पदाधिकारियों, एवं मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों एवं विभिन्न निर्वाचित प्रतिनिधियों को वृहद मार्गदर्षन देने के लिये इस एतिहासिक जिला स्तरीय सम्मेलन में  मुख्य अतिथि के रूप  में पूर्व सांसद एवं इन्दौर के पूर्व महापौर कृष्णमूरारी मोघे एवं संभाग के सदस्यता अभियान के प्रभारी बाबुसिंह रघुवंषी विषेष रूप  से मार्ग दर्षन देने के लिये उपस्थित रहे । सम्मेलन में  जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक थांदला कलसिंह भाबर, विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल उपस्थित थे । अतिथियों का स्वागत महामंत्री द्वय प्रवीण सुराणा, राजू डामोर, महा संपर्क अभियान के जिला प्रभारी विजय नायर, उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम प्रजापति, मनोहर सेठिया, दिलीप कटारा, अनोखीलाल मेहता , जिले के सभी 11 मंडलों के अध्यक्ष शैलेन्द्र सोलंकी रानापुर, गोपालसिंह पंवार नगरमंडल झाबुआ, मेजिया कटारा गा्रमीण मंडल पिटोल, ओंकारसिंह डामोर पारा, मदन भूरा रामा, कमलेष डामोर मेधनगर, सुरेष चैहान कल्याणपुरा, बंटी डामोर थांदला, राजमल चोपडा खवासा, नाथु गरवाल पेअलावद, नन्दू पाटीदार रायपुरिया के अलावा मंडल अध्यक्ष भरत पाटीदार पेटलावद, मन्नु डामोर थांदला, भंवरसिंह बिलवाल झाबुआ, नपा झाबुआ अध्यक्ष धनसिंह बारिया, मेघनगर नप अध्यक्षा ज्योति बामनिया,नप थंादला की उपाध्यक्ष संगीता सोनी, रामा जनपद अध्यक्ष रादु भूरिया, रानापुर जनपद अध्यक्ष माना अजनार, जिला पंचायत सदस्य मेगजी अमलियार आदि ने अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया । 31 जुलाई तक जिले के घर घर जाकर भाजपा के बनाये गये सदस्यों से सम्पर्क स्थापित करने के लिये चलाये जाने वाले महासंपर्क अभियान के लिये आयोजित इस सम्मेलन में 350 से अधिक भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भाग लिया । सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर इन्दौर एवं  प्रदेष प्रवक्ता एवं सदस्यता अभियान के संभागीय प्रभारी  बाबुसिंह रघुवंषी ने अपने संबोधन में  कहा कि तीन माह तक चलने वाले इस महासपंर्क अभियान का मुख्य उद्देष्य हमारे सभी नये सदस्यों से जुडने का  अखिल भारतीय प्रयास है । जिन लोगों को भाजपा ने महासदस्यता अभियान के दौरान मोबाईल से सदस्य बनाया है , भाजपा के कार्यकर्ताओं की टोली उन सभी के घरों पर जाकर उनसे वयक्तिगत भेंट करेगी  और जिनकों सदस्य बनाया गया है उनको भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति  के बारे बारे मे साहित्य भेंट करके केन्द्र की मोदेी सरकार और प्रदेष की षिवराजसिंह सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धि के बारे में विस्तार से जानकारी देगी । भाजपा की टोली प्रत्येक व्यक्ति जो भाजपा का सदस्य बना है, उनसे व्यक्तिगत जानकारी का बायोडाटा संकलित करेगी  और प्रपत्र की पूर्ति करके लायेगी । भाजपा के कार्यकर्ताओं की टोली व्यक्तिगत संपर्क के साथ ही पुनः मोबाईल से टोलफ्री नम्बर 18001034444 से सम्पर्क करेगी ताकि दिल्ली भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय को जानकारी हो सकें कि  इस परिवार एवं सदस्य से सम्पर्क पूरा हो चुका है । यह अभियान 31 जुलाई तक सतत जारी रहेगा तथा गांव गांव एवं घर घर तक इस अभियान के तहत भेंट दी जावेगी । इसके  पूर्व  कार्यषाला की प्रस्तावना एवं स्वागत भाषण देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने कहा कि प्रथम चरण में पूरे देष के साथ ही जिले में भी महा सदस्यता अभियान को चलाया गया । संगठन पर्व के दूसरे चरण में जिले के गांव गा्रव एवं घर घर तक महासम्पर्क अभियान में बनाये गये सदस्यों से सम्पर्क किया जाकर उन्हे विस्तार से जानकारी दी जावेगी । तीसरे चरण में इन लोगों के लिये प्रषिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा तथा चैथे चरण में संगठन के निर्वाचन  की रचना होगी । पेटलावद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यषाला की तरह ही जिले के सभी मंडलों में आगामी सप्ताह में इसी प्रकार की कार्यषालाओं का आयोजन किया जावेगा । पेटलावद में आयोजित की गइ्र जिला स्तरीय कार्यषाला को सफल बनाने में पेटलावद मंडल के शंकर राठौर, संजय कहार, दीपक मुणत, कीर्तिष चाणोदिया, लाला चैधरी आदि का भरपुर एवं सराहनीय सहयोग रहा । कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री हेमंत भटृ ने किया तथा आभार प्रदर्षनजिला महामंत्री राजू डामोर ने व्यक्त किया ।

ज्ञानायतन षिविर में जाने के लिये छात्रों का प्रस्थान, 7 दिनों तक लेगें धार्मिक ज्ञान 

झाबुआ---स्थानीय राजेन्द्र जयंत धार्मिक पाठषाला के 12 छात्र गुजरात राज्य के सुरत महानगर में ज्ञानायतन षिविर में भाग लेने के लिये पहूंचे । उक्त जानकारी देते हुए परिषद के महामंत्री निखील भंडारी ने बताया कि राष्ट्रसंत श्रीमद विजय जयंतसेन सूरिष्वर जी महाराज की पावन निश्रा में 16 मई से 22 मई तक इस षिविर के माध्यम से  देष भर से आये विद्यार्थियों को धार्मिक सूत्र ज्ञान, जैेन धर्म के तत्व विचार एवं संस्कार तथा योग के बारे में सात दिनों तक विभिन्न विषयों के विषेषज्ञों द्वारा प्रषिक्षण दिया जावेगा । इस  षिविर में भाग लेने के लिये धार्मिक पाठााला के संचालक श्रावक संजय मेहता के नेतृत्व में पुनित सकलेचा,षाष्वत महेता, ऋषभ मेहता, वैभव जेन, सार्थक मेहता, संकमीत कोठारी एवं हार्दिक जैन ने सुरत नगर की और प्रस्थान किया । इस अवसर पर जैन श्री संघ के सह सचिव अनील रूनवाल भी षिविरार्थियों के साथ सुरत पहूंचे । ज्ञानायतन षिविर में भाग लेने वाले छात्रों को स्थानीय राजवाडा चैक से श्री संघ के पदाधिकारियों  वं परिषद के सदस्यों, पाठषाला के छात्रों ने भाव पूर्ण बिदाई दी । इस अवसर पर पाठषाला संचालिका कविता मेहता, कविता कोठारी, पूजा जेैन, श्री संघ के सोहनलाल कोठारी, रामनारायण जेन, राकेष मेहता, योगेन्द्र नाहर,यषवंत भंडारी  योगेन्द्र नाहर मुकेष जेन एवं रिंकू रूनवाल सहित पाठषाला के छात्र छात्राओं ने बडी संख्या में उपस्थित रह कर बिदाई दी ।

दर्षनार्थियों को महावीर के सन्देष को अंगीकार करने का दिया सन्देष ।

झाबुआ---गच्छाधिपति आचार्य श्री रवीन्द्रसूरिष्वर जी मसा की सुषिष्या साध्वी श्री रत्नत्रयारीजी आदि ठाणा मेघनगर नगर में  बिराजमान है । शुक्रवार को उनके 12 वें दीक्षा दिवस पर झाबुआ श्री संघ से श्रावक एवं श्राविकाओं ने पहूंच कर उनके दर्षन लाभ प्राप्त किये । इस अवसर पर साध्वी श्री रत्नत्रयाजी एवं तत्वत्रयाजी ने आषीर्वचन देते हुए कहा कि भगवान महावीर का जीवन समुचे विष्व के लिये शांति सवं प्रेम एवं करूणा का संदेष देता है। उनके बताये मार्ग का यदि मानव अनुकरण करे तो इस भोैतिकवादी युग में भी आत्म साक्षात्कार प्राप्त करने में कोई अवरोध पैदा नही होगा ।

वार्षिक साधारण सभा में रतनसिंह राठौर निर्विराध पेंषनर एसो0 के अध्यक्ष निर्वाचित, पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना की गई 

jhabua news
झाबुआ---स्थानीय एकलव्य भवन स्थित जिला पेंषनर एसोसिएषन कार्यालय परिसर में जिले के पेंषनरों की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के पेंषनर प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।  इस अवसर पर त्रिवार्षिक जिला एसोसिएषन के अध्यक्ष पद का भी सर्वानुमति से निर्वाचन, इलेक्षन आफीसर अरविंद व्यास के द्वारा सम्पन्न कराया गया जिसमें रतनसिंह राठौर को एकमत से  जिला पेंषनर एसोसिऐषन का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया ।  इस अवसर पर संरक्षक विजयसिंह राठौर, मुख्य परामर्षदाता डा. के के त्रिेवदी, परामर्षदाता मांगीलाल सोलंकी, के एन गुप्ता, अरविंद व्यास, राजनारायण मिश्रा के अलावा बडी संख्या में पेंषनर संघ के पदाधिकारी, समाज सेवी एवं साहित्य संस्था के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक समुह के प्रतिनिधि, महिला प्रतिनिधि सुषीलाभटृ, मुन्नीदेवी बाजपेयी, रोषनी डोडियार, कुंता सोनी, कृष्णा चैहान सहित बडी संख्या में पेंषनरों ने भाग लिया ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए पीडी रायपुरिया ने अतिथियों का शाब्दिक अभिनंदन किया । इस अवसर पर एसोसिएषन के प्रतिवेदन का वाचन करते हुए निवृतमान अध्यक्ष भेरूसिंह राठौर ने एसोसिएषन द्वारा पेंषनरों के हित में किये गये कार्यो एवं भूमिका का जिक्र करते हुए पेंषनरों की समस्याओं का जिला कोषालय से तालमेल बिटा कर निराकरण करने में अपनी सकारात्मक भूमिका का जिक्र करते हुए पारिवारिक पेंषनधारियों के लिये किये गये कार्यो का ब्यौरा दिया ।  80 वर्ष से अधिक आयु के पेंषनरों को अतिरिक्त पेंषन दिलाने के नियमों के तहत उन्हे लाभ दिलाने की दिषा में उठाये गये कदमों का जिक्र करते हुए श्री राठौर ने संस्था के महासचिव बीएल साकी की अनुकरणीय सेवाओं के लिये उन्हे साधुवाद देते हुएसंगठन की सक्रियता के बारे में जानकारी दी ।उन्होने विभिन्न राष्ट्रीय पर्वो, पेंषनर दिवस, वरिष्ठ नागरिक दिवस  आदि पर 75 वर्ष से अधिक आयु कें पेंषनरों के सम्मान समारोह के बारे में भी बताया प्रदेष में जिला पेंषनर एसोसिएषन को अग्रणी बताते हुए समय समय पर संगठन द्वारा पेंषनर हित में धरना प्रदर्षन आदि के बारे में बताया ।  इस अवसर पर रतनसिंह राठौर ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसमें 59183 की आय एवं 40000 के व्यय की जानकारी देते हुए 34470 रूपये बेंक अकाउंट में जमा होने के बारे में बताया । प्रातीय निकाय को जिला ईकाई द्वारा 1000 के मान से अंषदान भेजने की जानकारी भी दी गई । साधारण सभा में आय वयय के ब्यौरें का सर्वानुमति से अनुमोदन किया गया । साधारण सभा में सुभाष दुबे द्वारा परम्परानुसार सर्वानुमति से अध्यक्षीय चुनाव कराने का समर्थन करतल ध्वनि से किया गया । निर्वाचन अधिकारी अरविन्द व्यास ने चुनाव प्रक्रिया को प्रारंभ किया  निवृत मान अध्यक्ष भेरूसिंह राठौर ने अपने उत्तराधिकारी के रूप  में रतनसिंह राठौर का नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन एमसी गुप्ता ने किया और उपस्थित सभी पेंषनरों ने करतलध्वनि के साथ  रतनसिंह राठौर को अध्यक्ष निर्वाचित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी । निर्वाचन अधिकारी ने कोई और नाम नही आने से रतनसिंह राठौर को सर्वानुमति से जिला पेंषन एसोसिएषन का जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया । इस  अवसर पर निवृतमान अध्यक्ष भेरूसिंह राठौर ने दिये गये सहयोग के लिये सभी पेंषनरों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए  नवागत अध्यक्ष रतनसिंह राठौर को भी पूर्ण सहयोग दिये जाने का आव्हान किया । डा. के के त्रिवेदी ने अपने संक्षिप्त उदबोधन मेंकहा कि जनता की आवाज भगवान की आवाज होती है और इसी के अनुसार सर्वानुमति से रतनसिंह राठौर को यह दायित्व सौपा गया है ।अभी तक संवेदना एवं षालीनता के साथ पेंषनर संघ के अध्यक्ष पद को गरीमा मिली है जो सतत जारी रहेगी संगठन में पेंषनर हितों के साथ ही सामाजिक, संास्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में जुडे रह कर नया आयाम स्थापित किया है । नव निर्वाचित अध्यक्ष रतनसिंह राठौर ने अपने प्रथम अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि झाबुआ जिले में सर्वानुमति से अध्यक्ष के चयन की परम्परा का कायम रखा है । नगर की  समाज सेवी संस्थायें आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के राजेष नागर, आजाद साहित्यपरिषद के गणेष उपाध्याय, वरिष्ठ नागरिक फोरम के एमसी गुप्ता, पंतजली योग पीठ के जयेनद्र बैरागी, राजपूत समाज के गोपालसिंह पंवार, उर्दू फेकल्टी के षायर एजाज धारवी, राजेन्द्र सोनी, भगवतीलाल शाह आदि सहित सभी पेंषनरों का स्वागत के लिये आभार व्यक्त किया । उन्होने  कहा कि पिछले तीन सालों का काम आप सभी के सामने है और निर्विरोध की परम्परा निष्चित ही झाबुआ की थाती है । आभार प्रदर्षन बीएल साकी ने व्यक्त किया ।

सट्टा लिखते आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार
          
झाबुआ---पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्रीमती कृष्णा वेणी देसावतु ने बताया कि आरोपी सलीम पिता नसरूद्दीन मुसलमान, उम्र 30 वर्ष निवासी राजापुरा को हारजीत का सट्टा लिखते सट्टा डायरी, पेन व नगदी 520/-रूपये जप्त कर गिरफ्तार किया गया। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्र0 182/15, धारा 4-क धु्रत अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

र्दुघटना मे घायल की मोत

झाबुआ---फरियादी प्रदीप पिता मेसू भूरिया, उम्र 24 वर्ष निवासी सीएच झाबुआ ने बताया कि ने बताया कि मृतक पासुबाई पति राहुल गामड, उम्र 24 वर्ष निवासी खेडी थाना कल्याणपुरा की एक्सीडेंट में आयी चोंटों के कारण ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना थांदला में मर्ग क्रमांक 28/15, धारा 174 जाफौ का कायम कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: