पटना, 16 मई। वामदलों- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले-लिबरेषन) की संयुक्त बैठक आज यहां वरिष्ठ सी॰पी॰एम॰ नेता काॅ॰ विजयकान्त ठाकुर की अध्यक्षता में जनषक्ति भवन में संपन्न हुई जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिए गए:-
तीनों वामदल:- सीपीआई, सीपीआई (एम) और सीपीआई (एमएल- लिबरेषन) संयुक्त रूप से स्थानीय निकाय क्षेत्रों से होने वाले विधान परिषद चुनावों में अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। बैठक में सहमति बनी कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चार सीटों पर माकपा तीन सीटों पर और माले दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी । इस बावत अंतिम निर्णय आगामी 21 मई को आहूत संयुक्त बैठक में लिया जाएगा। वाम दलों ने आगामी 17 मई को वामपंथी किसान-मजदूर संगठनों द्वारा पटना में आयोजित हो रहे जिला स्तरीय कन्वेंषन का समर्थन किया और इसे सफल बनाने की अपील की। अन्य जिलों में भी ऐसे कन्वेंषन आयोजित होने हैं जिनका वामदल समर्थन करंेंगे।
वामदलों ने जिला समाहरणालयों का 25 मई को घेराव करने के किसान-मजदूर संगठनों के फैसलें का स्वागत करते हुए उसे हर संभव सहयोग देने का निर्णय लिया। उक्त दोनों प्रकार के कार्यक्रमों के उपरांत और जोरदार संघर्ष की तैयारी के लिए 25 मई के बाद पुनः वामपंथी किसान-मजदूर संगठनों और वामदलों की बैठक में निर्णय लिए जाऐंगे। वामदलों ने किसान विरोधी और जनविरोधी भूमि अधिग्रहण के विरोध में, भूमि अधिकार की हिफाजत के लिए, धान खरीद के बकाये के भुगतान के लिए, प्राकृति आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को समुचित मुआवजे देने के लिए सर्वदलीय समिति से आकलन कराने, गेहँू की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिष्चित करने, पैक्सों को भुगतान की गारंटी करने और सबों के लिए भोजन सुरक्षा प्रदान करने की मांगों को लेकर किसान-मजदूर संगठनों द्वारा चलाए जा रहे संघर्षों को पूरा सहयोग देने का एलान किया। साथ ही मनेर में किसान की आत्म हत्या पर गहरी चिंता व रोष जताते हुए वामदलों के नेताओं ने बिहटा में जारी किसान आंदोलन का भी समर्थन किया।
बैठक में सी॰पी॰आई॰ की ओर से राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह के अलावे बद्री नारायण लाल, रामनरेष पाण्डेय, जब्बार आलम और रामबाबू कुमार, सीपीएम की ओर से राज्य सचिव अवधेष कुमार के अलावे विजयकांत ठाकुर, सर्वोदय शर्मा, राजेन्द्र सिंह तथा माले की ओर से राज्य सचिव कुणाल ओर के॰डी॰ यादव ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें