गैमलिन की छवि खराब करने पर केजरीवाल की निंदा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 मई 2015

गैमलिन की छवि खराब करने पर केजरीवाल की निंदा


kiren-rijiju-condemn-kejriwal-government
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल नजीब जंग की लड़ाई में अब केंद्र सरकार भी कूदती दिख रही है। केंद्र सरकार ने रविवार को केजरीवाल द्वारा पूवरेत्तर समुदाय से आने वाली वरिष्ठ नौकरशाह शकुंतला गैमलिन की 'छवि खराब करने की दुर्भाग्यपूर्ण हरकत' की निंदा की। गैमलिन दिल्ली की कार्यवाहक मुख्य सचिव हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, "मैं केजरीवाल और उनकी सरकार द्वारा धमकी, दबाव डालने और छवि खराब करने की दुर्भाग्यपूर्ण हरकत की कड़ी निंदा करता हूं।"

रिजिजू ने यहां संवाददाताओं को बताया, "पूवरेत्तर के लोग गैमलिन की छवि खराब करने की बेवजह की हरकत से आहत हैं।" उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली गैमलिन एक अच्छी अधिकारी हैं। 
इसके अलावा उन्होंने कहा कि दिल्ली में उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री की शक्तियों और कार्यो के संबंध में विशेष प्रावधान है। उल्लेखनीय है कि गैमलिन ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के आपत्ति जताए जाने के बावजूद शनिवार को दिल्ली की कार्यवाहक मुख्य सचिव का पद संभाला।

उपराज्यपाल जंग ने उन्हें यह अतिरिक्त प्रभार निवर्तमान मुख्य सचिव के.के. शर्मा के निजी काम के चलते अमेरिका में होने की वजह से सौंपा है। गैमलिन 1984 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने उन पर कुछ बिजली कंपनियों के हितों को बढ़ावा देने के लिए 'आक्रामक तरीके से उनकी पैरवी' करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने जंग पर गैमलिन की नियुक्ति करके निर्वाचित सरकार को दरकिनार करने का आरोप भी लगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: