मंगोलिया को एक अरब डालर की मदद देगा भारत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 मई 2015

मंगोलिया को एक अरब डालर की मदद देगा भारत

modi in mangolia
प्रधानमंत्री नेरेन्द्र मोदी ने मंगोलिया को एक अरब डालर की सहायता देने की आज घोषणा की और दोनों देशाें के बीच रक्षा ,साइबर सुरक्षा ,कृषि ,नवीनीकरण उर्जा समेत 14अहम मुद्दों पर समझौते हुए। मंगोलिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि शान्ति ,समृद्धि एवं स्थिरता की दिशा में दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं। 

श्री मोदी और मंगोलिया के प्रधानमंत्री सी साइखानबिलेग के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुयी जिसके बाद दोनों देशों के बीच 14समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। श्री मोदी ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा“मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मंगोलिया की आर्थिक क्षमता और आधारभूत संरचनाओं के विस्तार में मदद के लिए भारत एक अरब अमेरिकी डालर की मदद करेगा।’’ 

कोई टिप्पणी नहीं: