झारखण्ड : रक्तदान के मामले में कहा जाय तो ये इनका 100वाँ रक्तदान होगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 1 मार्च 2019

झारखण्ड : रक्तदान के मामले में कहा जाय तो ये इनका 100वाँ रक्तदान होगा

blood-donation-jharkhand
ऐसा ही होता है रंगकर्मियों का दिल।देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 56वीं पुण्यतिथि के मौके पर कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृंद द्वारा गिरिडीह के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में रंगकर्मी,वॉलीवुड अभिनेता सह पत्रकार "राजेश कुमार अभागा" अपने जीवन का 100 वां रक्तदान किया है।इस मौके पर ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सक डॉ एस के सिंह,राष्ट्रीय कायस्थवृंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी,प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा,जिला अध्यक्ष एम के वर्मा,कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिन्हा आदि ने संयुक्त रूप से अभागा को बुके भेंट करते हुए सम्मानित किया।इस अवसर पर ब्लड बैंक के रघुनंदन जी व सिस्टर भी मुख्य रूप से उपस्थित थे गौरतलब है कि राष्ट्रीय कायस्थवृंद द्वारा बीते चार वर्षों से लगातार देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित करती आ रही है।  कार्यक्रम का शुभारम्भ कायस्थकुल गौरव डॉ राजेन्द्र प्रसाद की तश्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर तथा पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रधांजलि अर्पित कर किया गया। उसके बाद रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: