कॉंग्रेस को कमजोर करनेवाला लालू प्रसाद : अशोक चौधरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 मार्च 2019

कॉंग्रेस को कमजोर करनेवाला लालू प्रसाद : अशोक चौधरी

lalu-week-congress-ashok-chahudry
अरुण कुमार (आर्यावर्त)  महागठबंधन में महाझोल पर जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने लालू यादव पर कांग्रेस को कमजोर करने का बड़ा आरोप लगाया है।जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने कहा कि लालू यादव कभी नहीं चाहते बिहार में कांग्रेस मजबूत हो।जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लालू यादव गठबंधन के साथियों के साथ कभी ईमानदार नहीं रहे हैं।दरअसल एनडीए की मजबूती से महागठबंधन के लोग घबरा गए हैं।वहीं कांग्रेस के नेता डॉ अशोक कुमार ने बताया कि सभी लोगों को विश्वास में लेने की जरूरत है।दिल्ली में नेता मौजूद हैं।जल्द ही फैसला होगा।सीटों की संख्या तय नहीं है मगर महागठबंधन है और रहेगा।महागठबंधन टूटने का सवाल नहीं है,वाम दल से बात चल रही है।देखें क्या होता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: