जमशेदपुर : ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं समाजिक कल्याण समिति की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 8 सितंबर 2019

जमशेदपुर : ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं समाजिक कल्याण समिति की बैठक

lnmishra-social-organisation-meeting
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) :-  ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं समाजिक कल्याण समिति छोटागोविन्दपुर जमशेदपुर का आम सभा मिथिला भवन छोटागोविन्दपुर मे आज संपन्न हुआ ।आम सभा की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष परमा नंद झा ने की । मंच संचालन शिशिर कुमार झा ने की । स्वागत भाषण  संस्था के पूर्व अध्यक्ष नव कांत झा ने की । आम सभा में संस्था के महासचिव शंकर कुमार पाठक ने  महासचिव का प्रतिवेदन और पिछले आमसभा की कार्यवाही की प्रस्तुति किया और आम सभा ने सर्वसम्मति से ध्वनी मत से पारित किया । आम सभा में संस्था के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार झा पंकज ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया ।जिसे आम सभा मे आजीवन सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया । आम सभा में संस्था के उपाध्यक्षकार्यकारिणी सदस्य बैजू मिश्र ने कार्यकारिणी बैठक में लिए गये निर्णय के दो प्रस्ताव को पहला प्रस्ताव संस्था के सशक्तिकरण और मार्ग दर्शन के लिए तीन सदस्यीय संरक्षक का चयन और वर्त्तमान कार्यकारिणी के कार्य काल को छह महीना अवधि बढाने का प्रस्ताव  आम सभा में रखा गया  । जिसे आमसभा आजीवन सदस्यों ने धवनि मत से पारित कर दिया । महासचिव ने अपने प्रतिवेदन मे  ललित जयंती समारोह ,रकतदान  ,और मिथिलाक्षर साक्षर अभियान का उल्लेख किया ।अंत मे संस्था के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया । सभा के अंत मे आजीवन सदस्य और संस्था के पूर्व अध्यक्ष मोदा नंद मिश्र ,ज्ञान चंद्र झा  , गांधी झा और विहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र के निधन गहरा शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन धारण कर सभा की समाप्ती कि गयीं । इस आमसभा मे आजीवन सदस्य कर्ण किशोर झा , जीवछ झा ,मन मोहन मिश्र ,बचन झा , त्रिगुणा नंद पाठक ,सुजीत कुमार झा ,अशोक पाठक स्नेही , शिव कुमार झा टिल्लू ,मोहन ठाकुर, अरुण कुमार झा ,बबलू झा , सुभाष  चंद्र झा ,धनंजय सिंह ,सुबोध झा ,उमानाथ झा ,विजय चंद्र झा ,बीरेंद्र झा ,अमित झा  अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषदके  अध्यक्ष डॉक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ,प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कुमार झा केअलावा काफी संख्या मे आजीवन सदस्य और मिथिला समाज के लोग उपस्थित  थे । 

कोई टिप्पणी नहीं: