रुझान में हेमंत के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा पार किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 दिसंबर 2019

रुझान में हेमंत के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा पार किया

hemant-cross-majority-number-jharkhand
रांची 23 दिसंबर, झारखंड में आज हो रही मतगणना के रुझान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का महागठबंधन 44 सीटों पर बढ़त बनाकर सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ विधानसभा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव हारते दिख रहे हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए हो रही मतगणना में अपराह्न तीन बजे तक झामुमो 26 और उसकी सहयोगी कांग्रेस 14 तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 04 सीटों पर आगे है। वहीं, भाजपा 26, झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) 03, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) 04 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 01, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) एक और निर्दलीय ने दो सीट पर बढ़त बनायी है। मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद जमशेदपुर पूर्वी सीट पर पीछे चल रहे हैं। मतगणना में शुरुआती दौर में पीछे चल रहे भाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय अब श्री रघुवर दास से 5894 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। अभी तक की मतगणना में श्री राय को जहां 27790 मत मिले वहीं श्री दास ने 21896 वोट प्राप्त किए हैं। इसी तरह उनके मंत्रिमंडल सहयोगी और मधुपुर से भाजपा प्रत्याशी राज पालिवार झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी से 10127 वोट से से पीछे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ चक्रधरपुर में झामुमो के सुखराम उरांव से 13529 मतों से और विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव सिसई विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के जीगा सुशरण होरो से 27774 वोट से पीछे चल रहे हैं। कांटे के मुकाबले में फंसी समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी दुमका में एक बार फिर झामुमो के हेमंत सोरेन से पीछे हो गयी हैं। श्री सोरेन डॉ. मरांडी से 890 मतों से आगे हो गये हैं। श्री सोरेन बरहैट सीट में भी लगातार बढ़त बनाए हुए। वहां वह भाजपा उम्मीदवार सिमॉन मालटो से 12374 मतों के अंतर से आगे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: