झारखण्ड : तीसरे चरण के 17 विधानसभा सीटों पर थमा चुनाव प्रचार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

झारखण्ड : तीसरे चरण के 17 विधानसभा सीटों पर थमा चुनाव प्रचार

12 दिसंबर को 309 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता
jharkhand-election-3rd-phase
रांची (आर्यावर्त संवाददाता) 12 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक जबकि पांच सीटों पर शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट इस चरण में सिल्ली, रांची, हटिया, कांके, खिजरी, कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो व ईचागढ़ सीट हैं। इनमें पांच सीट रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ व बरकट्ठा सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं बाकी 12 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होगा।

17 में से 10 सीटें भाजपा के पास
इस चरण में मंत्री सीपी सिंह, नीरा यादव व रामचंद्र सहिस, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई दिग्गज चुनाव मैदान में हैं। इस चरण की दस सीटें भाजपा के पास हैं जबकि तीन सीटें झामुमो, दो सीटें कांग्रेस, एक सीट आजसू और एक माले के कब्जे में है

कोई टिप्पणी नहीं: