बसे हुए जमीन पर पर्चा के लिए माले करेगा आंदोलन।
पंडौल(मधुबनी) 25 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में लगेगा मानव श्रृंखला। पंडौल प्रखंड क्षेत्र के पंडौल उत्तरी पंचायत के मल्लाह टोला पर पार्टी कार्यकर्ताओं का बैठक हुआ। बैठक में पंद्रह सदस्यीय पार्टी शाखा का गठन किया गया। सचिव के रूप में मनोज मुखिया चुने गए। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले, मधुबनी जिला कमिटी सदस्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि गांव गांव में पार्टी शाखा का गठन करने, पार्टी शिक्षा से लैस करने, पार्टी शाखा को सक्रिय और सक्षम बनाने के जरिए आंदोलन का ब्यापक बिस्तार हो सकता है। और ये दोनों कामों को मीलाते हुए भाजपा को उखाड़ फेंकना है। बैठक को किसान महासभा के जिला सह सचिव गणेश प्रसाद यादव,इनौस के अरुण झा सहित कई अन्य ने संबोधित किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें