मधुबनी : डीएम ने किया covid-19 टीकाकरण का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 जनवरी 2021

मधुबनी : डीएम ने किया covid-19 टीकाकरण का शुभारंभ

  • जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल के प्रथम टीका लेने वाले श्री विनित मिश्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।, जिला के ग्यारह केन्द्रों पर आज से टीकाकरण आरंभ हुआ।

vaccination-starts-in-madhubani
मधुबनी, 16 जनवरी (आर्यावर्त संवाददाता) आज मधुबनी ज़िला के ग्यारह वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविड 19 टीकाकरण कार्यक्रम आरंभ हुआ। सदर अस्पताल, मधुबनी स्थित वैक्सीनेशन सेन्टर पर ज़िलाधिकारी श्री अमित कुमार की उपस्थिति एव उनके पर्यवेक्षण में टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया  और सदर अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मी श्री विनित मिश्रा को प्रथम टीका दिया गया।जिला पदाधिकारी एवम् उपस्थित अन्य पदाधिकारी एवम् कर्मी ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने मधुबनी मेडिकल कॉलेज एवम् झंझारपुर  अवस्थित covid-19 टीका केन्द्रों का निरीक्षण भी किया। उललेखनीय है कि जिला के कुल ग्यारह टीकाकरण के केन्द्रों पर आज से covid-19 टीकाकरण आरंभ किया गया है। इस चरण के अन्तर्गत प्रत्येक केन्द्रों पर पूर्व से चिन्हित  100 स्वास्थ्य कर्मी को टीका दिया जाना है।  जिला ,अनुमंडल एवम् प्रखंड स्तरीय  अन्य पदाधिकारियों के द्वारा भी covid-19 टीका केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। अपर समाहर्ता,श्री अवधेश राम  द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल,फुलपरास,एवम् पीएचसी घोघरडीहा ,उप विकास आयुक्त द्वारा बेनीपट्टी ,सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवम् प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उनके क्षेत्र अवस्थित टीका केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। पहले दिन  61% टीकाकरण हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: