पटना : बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। राजधानी पटना की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। दिनदहाड़े हत्या की घटना के बाद लोग आशंकित होकर जी रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाने से जुड़ा हुआ है, जहां भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पत्रकार नगर इलाके में पूर्व विधायक के दोनों भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें दोनों की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई है। मृतक में एक का नाम शंभू तथा दूसरे का नाम गौतम था। एक पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट, तो दूसरे पत्रकार के रूप में अपना जीवन यापन कर रहे थे। जिस तरीके से अति व्यस्त इलाके में घटना को अंजाम दिया गया है। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। साथ ही माहौल काफी तनावपूर्ण है। मालूम हो कि इससे पहले विधायक के परिवार के और सदस्यों की हत्या की गई थी। यह हत्या आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। जिसमें पांडव सेना का नाम भी सामने आ रहा है।
मंगलवार, 31 मई 2022
बिहार : पूर्व विधायक के दो भाइयों की राजधानी में गोली मारकर हत्या
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें