अंधराठाढ़ी/मधुबनी, जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड वार्ड सदस्य महासंघ के सदस्यों ने अपनी चौदह सूत्री मांगों के समर्थन में दो अक्टूबर सोमवार को पंचायतो में आयोजित मुखिया कैबिनेट की बैठक और ग्राम सभाओं का बहिष्कार किया। उन लोंगो ने काला बिल्ला लगाकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में रोषपूर्ण प्रदर्शन भी किया।उप मुखिया श्रवण कुमार मुखिया, उप मुखिया संतोष कुमार सदाय, वार्ड सदस्य परवेज आलम, संजय कुमार सिंह, बेचन सदाय, बिरेन्द्र यादव, अशोक यादव, परवेज आलम, विलेक्षणी देवी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र चौधरी, अमोद कुमार यादब, राम बालक सदाय, उषा देवी, मैनउद्दीन आदि प्रदर्शन में शामिल थे। प्रखंड वार्ड सदस्य महासंघ के अध्यक्ष मो. आलम अंसारी इसका नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश वार्ड सदस्य महासंघ के आह्वान पर उन लोगों का तीन अक्टूबर को प्रत्येक जिला मुख्यालय में एकदिवसीय धरना एवं आक्रोश मार्च प्रस्तावित है। आयोजित मुखिया कैबिनेट की बैठक और ग्राम सभाओं के बहिष्कार बाबत उनलोंगो का कहना था कि सरकारी नीति और सिस्टम और मुखिया की मनमर्जी के खिलाफ उन लोगों का यह बैठक बहिष्कार और रोष पूर्ण प्रदर्शन है। उन लोगो के अनुसार बहुत पंचायत ऐसी हैं, जिनमें लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत गलत तरीके से कर्मियों का चयन किया गया है। इन कर्मियों का चयन वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति को करना था। अधिकांश पंचायतो ने ऐसा नहीं हुआ है। मुखिया अपनी मनमर्जी से उनको चयनित किया है।
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : अंधराठाढ़ी में 14 सूत्री मांगों को लेकर वार्ड सदस्यों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन
मधुबनी : अंधराठाढ़ी में 14 सूत्री मांगों को लेकर वार्ड सदस्यों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें