सीहोर : अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ: समाजवाद और सद्भावना का अनूठा संगम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 सितंबर 2025

सीहोर : अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ: समाजवाद और सद्भावना का अनूठा संगम

Agrasen-jayanti-sehore
सीहोर। शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल पंचायती भवन में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ मंगलवार से हो गया है। इस चार दिवसीय समारोह का उद्घाटन भवन की अध्यक्ष रुक्मणी रोहिला और अग्रवाल महिला मंडल की सभी वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस उत्सव का आरंभ महिलाओं के लिए लकी गेम्स और बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं के साथ हुआ, जो हर्षोल्लास और आनंद से भरा रहा। यह महोत्सव आगामी 22 तारीख को अग्रसेन जयंती के मुख्य पर्व के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें समाजवाद, एकता और सामाजिक सद्भावना के मूल्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। मंगलवार को महिलाओं के लिए लक्की गेम प्रतियोगिता के अलावा रात्रि को पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। वहीं बुधवार को रात्रि साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक लक्की गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज के मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता और अग्रवाल महिला मंडल की सचिव मोहिन अग्रवाल ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी के वंशज, अग्रकुल प्रवर्तक व समाजवाद के प्रणेता श्री श्री 1008 महाराजाधिराज अग्रसेन जी की 5249 वीं जयंती महोत्सव मंगलवार से 22 सितम्बर सोमवार तक अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया जावेगा। समस्त अग्रबन्धुओं से अनुरोध है कि इस शुभअवसर पर आयोजित समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार उपस्थित होकर महोत्सव को भव्यता एवं अग्रवंश की गरिमा को अभिवृद्धि प्रदान कर अग्र एकता का परिचय दें।


अग्रवाल समाज प्रबंध समिति-अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, सचिव राजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोविन्द मित्तल, सहसचिव अमित अग्रवाल संचालक गोवर्धन दास मोर्य, निलेश अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, भारतचन्द्र अग्रवाल, नन्दगोपाल मोदी, अजय अग्रवाल, राम मित्तल, श्री सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट-अध्यक्ष निलेश अग्रवाल, व्यवस्थापक विष्णु भरतिया उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोविन्द मित्तल, सचिव उमेश अग्रवाल न्यासीगण दिलीप रूठिया, राजकुमार गुप्ता, गोपालदास अग्रवाल, लक्ष्मीकांत गुप्ता, कमल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विशाल मोदी, पवन गुप्ता अग्रवाल महिला मण्डल-अध्यक्ष सुश्री रूकमणी रोहिला, उपाध्यक्ष श्रीमति प्रेमलता रूठिया कोषाध्यक्ष श्रीमति संध्या मोदी, सचिव श्रीमति मोहिनी अग्रवाल, सह सचिव श्रीमति ज्योति मोदी संचालक श्रीमति तारामणी अग्रवाल, श्रीमति मालती अग्रवाल, श्रीमति मंजू भरतिया, श्रीमति हेमा अग्रवाल, श्रीमति उषा अग्रवाल, श्रीमति मीना जयपुरिया श्रीमति संध्या कोली, श्रीमति अंजू अग्रवाल, श्रीमति ज्योति जयपुरिया श्री श्रीकृष्ण अग्रवाल पब्लिक ट्रस्ट-अध्यक्ष दिलीप रूठिया, कोषाध्यक्ष  गोविन्द मित्तल, सचिव : श्री विष्णुदयाल भरत्या न्यासीगण निलेश अग्रवाल, कमल अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, उमेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल को शामिल किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: