बेनीपुर : प्रत्येक नागरिक की चिंता करनी है और विकसित बिहार के सपने को साकार करना है : डॉ विभय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 सितंबर 2025

बेनीपुर : प्रत्येक नागरिक की चिंता करनी है और विकसित बिहार के सपने को साकार करना है : डॉ विभय

Ljp-benipur-darbhanga
बेनीपुर/दरभंगा (रजनीश के झा) : मिथिला में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) का सांगठनिक विस्तार होता जा रहा है। पार्टी अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान की अगुवाई में मिथिला में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रविवार को बेनीपुर के कर्पूरी सभा भवन में हुआ। इसमें संगठन को पहले से अधिक मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने का आवह्वान किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा लोजपा (रामविलास) सह पार्टी प्रवक्ता डॉ विभय कुमार झा ने कहा कि कर्पूरी भवन में जिस प्रकार से पार्टी कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास देखने को मिला, वह मिथिला के लिए एक नया संदेश है। बेनीपुर के नगर अध्यक्ष श्री प्रमोद पासवान और बेनीपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री समसुल होदा पार्टी अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव जा रहे हैं। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही हमारा संगठन विस्तार कर रहा है। लोजपा नेता डॉ विभय कुमार झा ने बेनीपुर विधानसभा के सभी लोगों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए आगामी चुनाव के लिए काम करने का आह्वान किया है। जो लोग समाज को जाति, पंथ और धर्म के नाम पर बांटने का काम करते हैं, उन्हें अब करारा जवाब देने का समय आ गया है। मैं मातृशक्ति से भी विशेष आग्रह करता हूँ कि वे यह समझें और पहचानें कि कौन हमारे सम्मान की रक्षा करता है और कौन हमें अपमानित करने का प्रयास करता है। बिहार की अमूल्य संस्कृति हमेशा से लोगों को सम्मान और आदर देने की रही है। हम तो अपने छोटों से भी 'आप' कहकर बात करते हैं, यही हमारे संस्कार हैं, यही हमारी पहचान है। हमें प्रत्येक नागरिक की चिंता करनी है और विकसित बिहार के सपने को साकार करना है। बैठक में मनोज पासवान तिवारी, रामचंद्र यादव, अनिल पासवान, जीवछ पासवान, सचिन सिंह, इंद्र कुमार राम, मोनू झा आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: