जमशेदपुर : बाघेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल ने लगाया शिविर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025

जमशेदपुर : बाघेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल ने लगाया शिविर

Bageshwar-dham-jamshedpur
जमशेदपुर, अवनीश, 2 अक्टूबर । विजया दशमी और दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन के अवसर पर गुरुवार को जमशेदपुर में समाहरणालय रोड पर जमशेदपुर बाघेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल ने  शिविर लगाकर चना और शर्बत का वितरण किया। संस्था के सदस्यों ने माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन समारोह  देखने आए लोगों सहित.विसर्जन जुलूस में शामिल विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों को साग्रह चना और शर्बत भेंट किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया   इस अवसर पर संस्था के शिवनारायण पंडित, दिनेश, महेश गुप्ता, इंद्रदेव प्रसाद, जय प्रकाश यादव,  राजकुमार, देवी, रितु , बासुकी दूबे तथा रौशन ने सक्रिय भूमिका निभाई। जमशेदपुर में दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाई जाती है और विजयादशमी के दिन भी विसर्जन के अवसर पर काफी संख्या में नगरवासी विसर्जन जुलूस के साक्षी बनते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: