पटना : UGC ने बिहार के संदीप यूनिवर्सिटी मधुबनी सहित तीन विश्वविद्यालय को डिफॉल्टर घोषित किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025

पटना : UGC ने बिहार के संदीप यूनिवर्सिटी मधुबनी सहित तीन विश्वविद्यालय को डिफॉल्टर घोषित किया

sandeep-univercity-defaulter
पटना, 26 सितंबर (रजनीश के झा)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने एक सूची जारी की है, जिसमें देश भर के 54 निजी राज्य विश्वविद्यालयों (State Private Universities) को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। इन विश्वविद्यालयों ने UGC के नियमों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया है। वहीं आयोग ने चेतावनी दी है कि इन विश्वविद्यालयों से डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को भविष्य में समस्या हो सकती है। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रवेश से पहले विश्वविद्यालय की मान्यता और वैधता की जांच अवश्य करें। उक्त सूची में बिहार के तीन निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं। उनमें Amity University Patna, Dr C.V Raman University Vaishali एवं Sandip University Sijaul Madhubani शामिल है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने 24 सितंबर 2025 को सूची जारी कर उक्त यूनिवर्सिटी को डिफॉल्टर घोषित किया है। जिसके बाद उक्त यूनिवर्सिटी में नामांकन कराए हुए छात्रों में असमंजस की स्थिति में पैदा हो गयी है। तथा छात्र एवं छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: