कलकत्ता : एमेरिटस आर्चबिशप थॉमस डिसूजा सहायक पल्ली पुरोहित बने - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025

कलकत्ता : एमेरिटस आर्चबिशप थॉमस डिसूजा सहायक पल्ली पुरोहित बने

Kolkata-assistant-palli
कलकत्ता,(आलोक कुमार).आर्चबिशप थॉमस डिसूजा सेवानिवृत्त हुए.इनको एमेरिटस आर्चबिशप कहा जाता है.अब एमेरिटस आर्चबिशप सहायक पल्ली पुरोहित बन गए हैं. इससे पहले पोप लियो XIV ने कलकत्ता आर्चडायोसिस के  आर्चबिशप थॉमस डिसूजा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जो 20 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा.आर्चबिशप को 75 साल होने पर पद से इस्तीफा दे दिया जाता है.उसके साथ ही, कोएडजुटर आर्चबिशप एलियास फ्रैंक स्वतः ही उनके उत्तराधिकारी बन गए हैं और कलकत्ता के 10वें आर्कबिशप बन गए हैं. आर्चडायोसिस के पुरोहितों, धर्मबहनों और धर्मप्रांतीय श्रद्धालुओं को दिए एक निजी संदेश में, आर्चबिशप थॉमस ने आभार व्यक्त किया है. "मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर, हमारे पवित्र पिता पोप लियो XIV, सभी पादरियों, समर्पित पुरुषों और महिलाओं, और कलकत्ता आर्चडायोसिस के धर्मप्रांतीय श्रद्धालुओं का आभारी हूँ, जिन्होंने मुझे 23 फ़रवरी 2012 से सेवा करने का अवसर दिया है." अपने अगले कार्यभार की घोषणा करते हुए, आर्चबिशप थॉमस ने बताया कि वे 29 सितंबर, 2025 से बारासात स्थित आवर लेडी ऑफ़ लूर्डेस पैरिश के सहायक पल्ली पुरोहित के रूप में सेवा कर दिया है और पैरिश प्रेस्बिटेरी में निवास करते हैं. गत 28 सितंबर, 2025 को सुबह 10:00 बजे से कोलकाता स्थित मोस्ट होली रोज़री कैथेड्रल में एक सामूहिक धन्यवाद प्रार्थना सभा का आयोजित की गई.यूचरिस्ट की अध्यक्षता नए आर्चबिशप,  डॉ. एलियास फ्रैंक किए और भारत में अपोस्टोलिक नन्सियो,  लियोपोल्डो गिरेली, क्षेत्रीय बिशपों के साथ मिलकर अनुष्ठान अर्पित किए.


संक्षिप्त जीवनी

आर्चबिशप थॉमस डिसूजा का जन्म 26 अगस्त, 1950 को कर्नाटक के मैंगलोर धर्मप्रांत के अयापडी में हुआ था.युवावस्था में ही मिशनों की ओर आकर्षित होकर, वे 1966 में दार्जिलिंग धर्मप्रांत में चले गए और 16 अप्रैल, 1977 को उन्हें पुरोहित नियुक्त किया गया. 1994 में बिशप एरिक बेंजामिन की मृत्यु के बाद, उन्होंने 1997 तक दार्जिलिंग के धर्मप्रांतीय प्रशासक के रूप में कार्य किया. 14 जून, 1997 को, उन्हें नवगठित बागडोगरा धर्मप्रांत का पहला बिशप नियुक्त किया गया और 25 जनवरी, 1998 को उन्हें बिशप नियुक्त किया गया. पोप बेनेडिक्ट सोलहवें ने उन्हें 12 मार्च, 2011 को कलकत्ता का कोएडजुटर आर्चबिशप नियुक्त किया और 23 फरवरी, 2012 को उन्होंने आर्चबिशप लुकास सरकार, एस.डी.बी. के स्थान पर आर्चबिशप का पदभार संभाला.कलकत्ता महाधर्मप्रांत का नेतृत्व करने के अलावा, आर्चबिशप थॉमस ने 17 अप्रैल, 2019 से जुलाई, 2019 तक कृष्णानगर के प्रेरितिक प्रशासक के रूप में भी कार्य किया.

कोई टिप्पणी नहीं: