जमशेदपुर, 31 जनवरी (शिवेंद्र)। मानव जीवन को सकारात्मक ऊर्जा देने का काम ज्योतिष के माध्यम से किया जाता है। ज्योतिष वह विज्ञान है,जो इंसान के जीवन में घटित और संभावित घटनाओं का आंकलन कर सकारात्मक परिणाम के लिए निराकरण के उपाय बताते हैं। आज जमशेदपुर के एक होटल में सेंटर फॉर एस्ट्रोलॉजी एंड रिसर्च के तत्वावधान में आयोजित 32वें एशियाई ज्योतिष सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बिहार के कला, संस्कृति व खेल विभाग के पूर्व मंत्री डाॅ.आलोक रंजन ने उक्त विचार व्यक्त किए। डाॅ.आलोक ने कहा कि ज्योतिष किसी घटना को रोक नहीं सकते परंतु किसी अपरिहार्य स्थिति के दुष्प्रभाव की तीव्रता को कम करने के उपाय जरूर बता सकते हैं।
शनिवार, 31 जनवरी 2026
जमशेदपुर : जीवन को सकारात्मक दिशा देता है ज्योतिष विज्ञान- डॉ. आलोक
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें