कहानी विधि के विधान और जीवन के कर्मफल के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें भगवान इंद्र जैसे पौराणिक तत्वों को भी रोचक ढंग से पिरोया गया है। फिल्म में हास्य के साथ-साथ जीवन के गहरे दर्शन को भी दर्शाया गया है, जो इसे पारिवारिक दर्शकों के लिए खास बनाता है। गाने भी ट्रेलर में प्रभावशाली नज़र आते हैं, जो पहले से ही चर्चा में हैं। निर्माता रोशन सिंह ने ट्रेलर रिलीज़ के बाद कहा कि “सास बहू यमराज” एक ऐसी फिल्म है जो मनोरंजन के साथ मजबूत सामाजिक संदेश देती है। उन्होंने बताया कि विक्रांत सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। इनके अलावा फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, ऋतु चौहान, अनुषा शर्मा और दीप्ति तिवारी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म की कहानी प्राणनाथ ने लिखी है, जबकि संगीत ओम झा का है। गीतकारों में प्यारे लाल यादव, शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी और नृपजीत सिंह शामिल हैं। तकनीकी पक्ष में सिनेमैटोग्राफी सिद्धार्थ सिंह, एडिटिंग संतोष हरवाड़े, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और पोस्ट प्रोडक्शन Humming Bird VFX ने संभाला है। ट्रेलर देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म “सास बहू यमराज” एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म के रूप में दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती दिखाई दे रही है।
पटना (रजनीश के झा)। एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म “सास बहू यमराज” का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। विक्रांत सिंह और आम्रपाली दुबे स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर एस आर के म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी होते ही दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक संदेश और मनोरंजन से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। फिल्म के निर्माता रोशन सिंह हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी संजय श्रीवास्तव ने निभाई है। ट्रेलर में पति-पत्नी और सास के रिश्तों की जटिलता को रोचक अंदाज़ में पेश किया गया है। खास तौर पर आम्रपाली दुबे का दमदार अभिनय ट्रेलर की जान बनकर उभरा है। उनके भाव, संवाद अदायगी और स्क्रीन प्रेज़ेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं विक्रांत सिंह भी अपने किरदार में पूरी तरह फिट नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर में कॉमेडी, भावनात्मक दृश्य और सामाजिक संदेश का संतुलित मिश्रण दिखाई देता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें