- आगामी दिनों में किया जाएगा जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता में करीब 12 टीमों को शामिल किया जाएगा। वहीं आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन से प्रतियोगिता के लिए खेलो इंडिया स्माल सेंटर का नाम प्रस्तावित कर पंजीयन किया गया है। इसमें करीब 150 से अधिक अंडर-10 से लेकर अंडर-12 तक के पंजीकृत खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। इसको लेकर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने एक समिति का गठन किया है। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर गत दिनों जिला फुटबाल एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर खिलाड़ी आनंद उपाध्याय और मनोज दीक्षित मामा को प्रतियोगिता का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कोच के रूप में बालिका वर्ग के लिए मधु राघव, ज्योति गौर, आयुषी पंसारी के अलावा बालक वर्ग के लिए सीनियर कोच मनोज कन्नोजिया, विपिन पवार, मनोज अहिरवार और विजेन्द्र परमार आदि को शामिल किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें