मधुबनी : नोडल पदाधिकारी संग्रहालय ने जितवारपुर क्राफ्ट विलेज कार्यक्रम आयोजन स्थल का लिया जायज़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

मधुबनी : नोडल पदाधिकारी संग्रहालय ने जितवारपुर क्राफ्ट विलेज कार्यक्रम आयोजन स्थल का लिया जायज़ा

Craft-villege-proggrame-prepration
मधुबनी (रजनीश के झा)। 20 फरवरी। जिले के जितवारपुर को कलाग्राम के रूप में विकसित किए जाने के बहुप्रतीक्षित कार्य को साकार करने की दिशा में दिनांक 21 फ़रवरी 2026 को जितवारपुर में कार्यारंभ समारोह का आयोजन किया जाना है। इसकी तैयारी की समीक्षा के मद्देनजर आज अपर निदेशक सह नोडल पदाधिकारी बिहार संग्रहालय अशोक कुमार सिन्हा ने आयोजन स्थल का जायज़ा लिया और बताया कि वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत बिहार संग्रहालय, पटना के सहयोग से जितवारपुर ग्राम को कलाग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा जिसकी कार्यकारी एजेंसी बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन है। उन्होंने जानकारी दी कि कार्यारंभ के अवसर पर आयोजित समारोह में माननीय मंत्री कला एवं संस्कृति विभाग बिहार, अरुण शंकर प्रसाद, माननीय सदस्य लोकसभा अशोक यादव, महानिदेशक बिहार संग्रहालय अंजनी कुमार सिंह, माननीय सदस्य बिहार विधानसभा मो आसिफ़ अहमद, पूर्व सदस्य बिहार विधानसभा हरिभूषण ठाकुर बचौल, प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लोमिटेड पटना, शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी मधुबनी, आनंद शर्मा, पद्मश्री बौआ देवी, पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शिवन पासवान, पद्मश्री शांति देवी, क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प, कोलकाता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल जितवारपुर के कलाकारों के लिए बल्कि पूरे जिले के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे जिले में पर्यटन की नई संभावनाओं को पंख लगेंगे और स्व रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उक्त अवसर पर मुकेश कुमार, उप महाप्रबंधक तकनीकी, बीएसआरडीसी, पवन कुमार, सहायक निदेशक, कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प, मधुबनी, विभूति कुमार झा, प्रबंधक तकनीकी, बीएसआरडीसी, निर्मल कुमार सिंह, हाईवे एक्सपर्ट, बीएसआरडीसी, समाजसेवी अमित कुमार, राजकुमार पासवान, रंजन पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: