मधुबनी 02 फरवरी (रजनीश के झा)। जिले के सभी 75 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण,स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में इंटर की परीक्षा प्रारंभ हो गई है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा शिव गंगा मॉडल परीक्षा केंद्र सहित कई केंद्रों पर पहुंचकर चल रही परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने इंटर परीक्षा में भाग ले रहे सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निर्धारित समय अर्थात प्रथम पाली में 9बजे पूर्वाह्न तक एवं द्वितीय पाली में 1.30 बजे अपराह्न तक परीक्षा केंद्र पर अवश्य पहुंच जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने साथ एडमिट कार्ड के साथ साथ एक वैलिड पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड अथवा विद्यालय द्वारा जारी पहचान कार्ड साथ ले कर आए, ताकि उनकी पहचान पक्की करने में सुविधा हो। आज जिले के वरीय अधिकारी सहित तमाम प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी द्वारा भी अपने संबधित केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर डीपीआरओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन झा आदि उपस्थित थे।
सोमवार, 2 फ़रवरी 2026
मधुबनी : जिले में इंटर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में प्रारंभ
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें