मधुबनी (रजनीश के झा)। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बड़े पैमाने पर आवास सर्वेक्षण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है। इस सर्वे के दौरान जिले के कुल 5,77,123 परिवारों की जाँच की गई, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। बीते एक सप्ताह के भीतर ही 386 पंचायतों में 377 चेकरों के माध्यम से 1 लाख से अधिक परिवारों की जाँच कराई गई। चेकरों ने प्रातः 7 बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक लगातार कार्य करते हुए सर्वेक्षण प्रक्रिया को तीव्र गति से पूर्ण किया। बताते चले कि जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि इस सघन और सुनियोजित कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप मधुबनी जिले ने राज्य स्तर पर 99.68 प्रतिशत की प्रभावशाली उपलब्धि हासिल की है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मधुबनी जिला प्रशासन गरीब एवं पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
सोमवार, 2 फ़रवरी 2026
मधुबनी : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 99.68% सर्वे का कार्य पूरा
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें