सीहोर : आस्था और उत्साह के साथ किया गया ऋणमुक्तेश्वर महादेव प्राण-प्रतिष्ठा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 फ़रवरी 2026

सीहोर : आस्था और उत्साह के साथ किया गया ऋणमुक्तेश्वर महादेव प्राण-प्रतिष्ठा

Mahadev-pran-pratishtha-sehore
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम शाहपुर कौड़िया में पंच दिवसीय एक कुण्डीय शिव शक्ति यज्ञ एवं ऋणमुक्तेश्वर महादेव प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को श्रद्धालुओं ने यहां पर जारी हवन में आहुतियां दी। इसके बाद आस्था और उत्साह के साथ मंदिर में समारोह का समापन और प्रसादी का वितरण किया। महोत्सव के अंतर्गत यज्ञाचार्य पंडित राहुल पाठक के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने 1803 हवन में वेद मंत्रों के साथ आहुतियां दी गई। मंदिर के पुजारी पंडित धर्मेन्द्र व्यास ने बताया कि महाशिवरात्रि को देवता, पूजन, प्राण प्रतिष्ठा के साथ महाप्रसादी का आयोजन किया गया। पंडित श्री व्यास ने कहाकि बहुत ही सहज और सरल (भोले) हैं, जो बेलपत्र और गंगाजल से ही प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। जो सभी को समान रूप से अपनाते हैं। शिव को 'हर भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है वे भक्तों के दुखों, दोषों और पापों का नाश करते हैं।आध्यात्मिक कल्याण: उन्हें आदियोगी (प्रथम योगी) कहा जाता है, जो योग और ध्यान के मार्ग से मनुष्य के अंदर के अहंकार को नष्ट कर मोक्ष प्रदान करते हैं। कल्याण स्वरूप हैं और उनकी शरण में जाने वाले किसी भी प्राणी का कल्याण निश्चित है। 

कोई टिप्पणी नहीं: