गाजियाबाद : देश की तीन नामी कंपनियों ने मेवाड़ के 46 विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चुना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

गाजियाबाद : देश की तीन नामी कंपनियों ने मेवाड़ के 46 विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चुना

Mewar-placement-ghaziabad
गाजियाबाद (रजनीश के झा)। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 46 विद्यार्थियों को देश की तीन नामी कंपनियों ने नौकरी के लिए चुना है। एक कड़े साक्षात्कार के बाद इन विद्यार्थियों को चुना गया। ये 46 विद्यार्थी बीबीए, बीसीए और बीकॉम के हैं। मेवाड़ के प्लेसमेंट अधिकारी हर्षवर्द्धन शर्मा ने बताया कि तीनों कंपनियों के नाम लर्निंग शाला, प्लानेट स्पार्क और प्रॉप शॉप हैं। इन कंपनियों के अधिकारियों ने आकर विद्यार्थियों के तीन दौर के कठिन इंटरव्यू लिये। ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरेक्शन और प्रीप्लेस टॉक के जरिये 46 विद्यार्थियों ने नौकरी पाने में सफलता पाई। इन विद्यार्थियों को नौकरी के ऑफर लैटर दिये गये हैं। सभी चुने गये विद्यार्थियों को 5.84 लाख रुपये से साढ़े 6 लाख रुपये सालाना वेतन मिलेगा। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने सभी चुने गये विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बताया कि मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अपने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अलावा उनके सर्वागींण विकास के साथ उनके प्लेसमेंट के लिए संकल्पबद्ध है। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट दिलाने के लिए देश की नामी कंपनियों को अपने यहां समय-समय पर बुलाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: