जमशेदपुर (अवनीश), 20 फरवरी। आज जमशेदपुर के बाराद्वारी क्षेत्र में सामाजिक संस्था श्री सुखराज सिंह कमलजीत सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने जीवन ऊर्जा फाउंडेशन के सहयोग से क्षेत्र वासियों के लिए स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कियाI इस अवसर पर स्थानीय निवासियों के रक्त चाप, मधुमेह समेत अन्य स्वास्थ्यकर जांचोपरांत आयुर्वेद पद्धति के अनुसार जीवन शैली अपनाने और आरोग्य जीवन जीने संबंधित सलाह विशेषज्ञों ने लोगों को दीI संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विजय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि ट्रस्ट के द्वारा तय जनहित के कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगेI कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के अजय सिंह, शिवेंद्र सिंह, रौशन एवं फाउंडेशन के सागर, सौविक, रवि व शिल्पी ने महत्वपूर्ण योगदान दियाI
शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026
जमशेदपुर : सुखराज सिंह ट्रस्ट का स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें