वाराणसी : प्रदेश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक, सप्लाई पूरी तरह सामान्य - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 मार्च 2026

वाराणसी : प्रदेश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

Lpg-stock-varanasi
वाराणसी (सुरेश गांधी). प्रदेश में रसोई गैस की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरवर सिद्दीकी ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट करते हुए कहा है कि एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि तेल कंपनियों और अधिकृत गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारू रूप से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कुछ स्थानों पर जानबूझकर गैस संकट की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। सिद्दीकी ने सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि वे राजनीतिक लाभ के लिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। 


सिद्दीकी के मुताबिक, प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हर जिले में गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की कृत्रिम किल्लत न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं डिमांड बढ़ती भी है, तो उसे तत्काल अतिरिक्त आपूर्ति के जरिए संतुलित किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें और घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर बुक न करें, क्योंकि इससे अनावश्यक दबाव बनता है। सिद्दीकी ने भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और हर घर तक बिना किसी बाधा के गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती बरत सकता है, ताकि व्यवस्था को बाधित करने की कोशिशों पर रोक लगाई जा सके। 

कोई टिप्पणी नहीं: