गाजियाबाद : वरदान मल्टीस्पेश्यिलिटी हॉस्पिटल का रक्तदान शिविर आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 मार्च 2026

गाजियाबाद : वरदान मल्टीस्पेश्यिलिटी हॉस्पिटल का रक्तदान शिविर आयोजित

  • मेवाड़ के 56 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

Blood-donation-ghaziabad
गाजियाबाद (रजनीश के झा)। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में वरदान मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल एवं रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद मिडटाउन के जनहित में आयोजित शिविर में कुल 56 विद्यार्थियों एवं शिक्षण स्टाफ ने रक्तदान किया। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया, महासचिव अशोक कुमार सिंघल, निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल एवं रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद मिडटाउन के अध्यक्ष अतुल ठाकुर, सचिव राजीव साधना, प्रोजेक्ट चेयरमैन दिनेश गर्ग और सदस्य संदीप गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों का पहले सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। रक्तदान के बाद विद्यार्थियों एवं शिक्षण स्टाफ को वरदान हॉस्पिटल की ओर से प्रमाण पत्र, उपहार और फल प्रदान किये गये। विद्यार्थियों को रक्तदान करने के फायदे भी बताये गये। बताया गया कि रक्तदान करने से नई रक्त कोशिकाओं का जन्म होता है, कैंसर, मोटापा, शुगर जैसी अन्य जानलेवा बीमारियों का खतरा कम होता है, हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है। पूरे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। शिविर में मेवाड़ की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार के निर्देशन में 20 स्वयंसेवकों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। सभी को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। वरदान मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल के कोर्डिनेटर-इंचार्ज विक्रांत सिंह और उनकी टीम ने रक्तदान प्रक्रिया को पूरा कराया।

कोई टिप्पणी नहीं: