गाजियाबाद : छात्र प्रियांश आर्य की बहुमुखी प्रतिभा ने बढ़ाया मेवाड़ का मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

गाजियाबाद : छात्र प्रियांश आर्य की बहुमुखी प्रतिभा ने बढ़ाया मेवाड़ का मान

Mewar-ghaziabad
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र प्रियांश आर्य ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेवाड़ का नाम गौरवान्वित किया है। अपनी लगन, प्रतिभा और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में आशातीत सफलता हासिल की। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित एड-मैड शो में प्रियांश ने भाग लिया और रनर-अप स्थान प्राप्त किया। उनकी प्रस्तुति में रचनात्मकता, प्रभावशाली संवाद कौशल और मार्केटिंग की गहरी समझ स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिसने निर्णायकों को प्रभावित किया। उसी संस्थान में आयोजित बिजनेस आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता में प्रियांश ने प्रथम स्थान हासिल किया। उनके अभिनव विचार, आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति और व्यावहारिक दृष्टिकोण ने उन्हें प्रतियोगिता का विजेता बनाया। इसके अलावा फरवरी 2026 में आईएमएस यूसी कैंपस में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में भी उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया था। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति और मंच पर आत्मविश्वास ने दर्शकों का मन मोह लिया। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अशोक कुमार गदिया ने कहा कि प्रियांश आर्य ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी समान रूप से दक्ष हैं। उनकी उपलब्धियाँ उनके दृढ़ संकल्प, रचनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती हैं। वे अपने सहपाठियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं और अपने संस्थान के गौरवपूर्ण प्रतिनिधि हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: