सीहोर : हत्या के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, क्षत्रिय राजपूत महासभा ने कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

सीहोर : हत्या के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, क्षत्रिय राजपूत महासभा ने कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन

Rajput-mahasabha-sehire
सीहोर। क्षत्रिय राजपूत महासभा ने अशोका गार्डन भोपाल में असामाजिक तत्वों के द्वारा की गई हत्या की घटना के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट  पहुंचकर ज्ञापन दिया। क्षत्रिय राजपूत महासभा द्वारा मृतक विजय सिंह राजपूत की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम एवं उसके सभी सहयोगियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाही करने और मृतक की पत्नी रेखा राजपूत को शासकीय नौकरी प्रदान करने की मांग की गई। क्षत्रिय राजपूत महासभा ने कहा कि हत्या की घटना अत्यंत दु:खद एवं निंदनीय है। देखा जा रहा है कि विशेष वर्ग के असामाजिक तत्वों द्वारा एक चिंताजनक प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है। असामाजिक तत्व अपने हाथों में चाकू, छुरा जैसे घातक हथियार लेकर घूमते दिखाई दे रहे हैं। यह स्थिति समाज की शांति एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। पुलिस केे द्वारा आरोपी आसिफ  उर्फ बम को हाफ नहीं पूर्ण एनकांडटर करना चाहिए। जिससे की समाज में असमाजिक तत्वों का खौफ समाप्त हो और अवैध रूप से हथियार रखने वाले व्यक्तियों की सघन जांच कर एवं कार्यवाही की जाए।  इस प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए और स्वर्गीय विजय सिंह राजपूत की पत्नी रेखा राजपूत की दोनों बच्चियों उमिका और यति की शिक्षा की संपूर्ण व्यवस्था शासन के द्वारा केंद्रीय विद्यालय जैसी संस्थाओ में की जाए। पीडि़त परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जाए। ज्ञापन देते समय विजेंद्र सिंह सिसोदिया्र दीपक सिंह परिहार, राजा सिंह गोहिल,अनमोल सिंह राजपूत,दुर्गेश सिंह राजपूत,सुनील सिंह सिसोदिया,राजेंद्र सिंह,कृष्ण सिंह, भोजराज सिंह,जगदीश सिंह,राहुल सिंह केलवा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: