- नागरिकों ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचकर दर्ज कराया विरोध, कालोनी नगर पालिका के हैण्ड ओवर,कालोनाईजर का हक नहीं
कलेक्ट्रेट पहुंचे नागरिकों ने बताया कि गणेश मंदिर रोड़ स्थित कुल क्षेत्रफल 2.465 हैक्टेयर में अन्नपूर्णा ड्रीम्स कालौनी निर्मित है। जिस में बच्चों के लिए खेलने और बुजुर्गो के लिए योगा आदि के लिए पार्क है,कालौनीवासियों की अपनी सुरक्षित निजी प्रायवेसी है। कालौनी की बाउण्ड्री के बाहर चारो तरफ रास्ते मौजूद है। यह रास्ते आसपास लगी हुई भूमियों तक जाते है लेकिन जमीनो की खरीद फरोख्त करने वाले कुछ लोगो द्वारा हमारी कालौनी की बाउण्ड्री बाल को तोड़कर निजी रास्ता बना दिया जाता है। कालौनीवासियों द्वारा एक राय होकर पुन: बाउण्ड्री बना ली गई है। जबकी अन्नपूर्णा ड्रीम्स कालौनी के बाहर सर्वे नंबर 16, 17, 21 अथवा अन्य नंबरों पर आने जाने के अन्य रास्ते पूर्व से ही मौजूद है। कालोनाईजर का अब कोई अधिकार अन्नपूर्णा ड्रीम्स कालौनी पर नही है। शासन प्रशासन से मांग की है कि कालौनीवासियों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें