सीहोर : भाजपा है दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी जनसेवा लक्ष्य : यादव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

सीहोर : भाजपा है दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी जनसेवा लक्ष्य : यादव

  • पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 

Sehore-bjp
सीहोर। मध्य प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव का उज्जैन से भोपाल प्रस्थान करते समय क्रिसेंट रिसोर्ट चौराहा पर सोमवार शाम युवा भाजपा नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में ढोल धमाको के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहना कर अंगवस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया। भाजपा पिछला वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष यादव ने रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता की युवा भाजपा नेता मनोज शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग की उन्नति प्रगति समुचित आरक्षण के लिए भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का चौहमुखी विकास हो रहा है। जिला मुख्यालय सीहोर पर युवा भाजपा नेता मनोज शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी हित में बेहतरीन काम कर रहे हैं। भाजपा ने अपना स्थापना दिवस आज मनाया है। सबका साथ सबका विकास की अवधारणा के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा कर रही है। कार्यक्रम में सेवा यादव, रिजवान खान, माखन बारिया, बिंदीदास महाराज, मोहम्मद रईस, राजेश पटेल, सुरेश अब्दुल मतीन रिजवान खान, अनिल कुमार, महेश यादव, ऋतिक वर्मा, निखिल गौर, राकेश मालवीय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: