मधुबनी (रजनीश के झा) : जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी, की उपस्थिति में आज विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मधुबनी में आवासित एक बालिका को दत्तक ग्रहण की समस्त वैधानिक एवं अंतिम प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के एक दंपत्ति को विधिवत सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि दत्तक ग्रहण व्यवस्था निराश्रित एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के सुरक्षित पुनर्वास, समुचित देखभाल तथा उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को पारिवारिक स्नेह, सुरक्षित वातावरण तथा बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध कराना समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया ऐसे बच्चों को प्रेमपूर्ण परिवार प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। दत्तक ग्रहण की पूरी प्रक्रिया भारत सरकार के प्रचलित नियमों एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराई गई। इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, मधुबनी श्री नितेश कुमार पाठक, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती ज्योति रानी, बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री अजय कुमार, समन्वयक, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मधुबनी श्री भावेश कुमार झा सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
बुधवार, 22 जुलाई 2026
Home
देश
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से एक बालिका को अमेरिकी दंपत्ति को विधिवत सौंपा गया
मधुबनी : विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से एक बालिका को अमेरिकी दंपत्ति को विधिवत सौंपा गया
Tags
# देश
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें