मुंबई । आज के समय में बच्चे हर दिन औसतन चार घंटे ऑनलाइन बिताते हैं। ऐसे में डिजिटल सुरक्षा अब सिर्फ घर की चिंता नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक जरूरी मुद्दा बन चुकी है। इसी गंभीर विषय को सामने लाते हुए राजकुमार हिरानी फिल्म्स की चर्चित सीरीज़ 'प्रीतम एंड पेड्रो', जो जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है, भारत के हजारों स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में साइबर सुरक्षा को लेकर एक बड़े जागरूकता अभियान की शुरुआत कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में करीब 33 फीसदी बच्चे किसी न किसी रूप में साइबर बुलिंग या ऑनलाइन शोषण का सामना कर चुके हैं। 'प्रीतम एंड पेड्रो' इन गंभीर मुद्दों जैसे साइबर क्राइम, डिजिटल प्राइवेसी और जिम्मेदारी के साथ इंटरनेट इस्तेमाल करने को आसान और बच्चों की उम्र के हिसाब से बनाई गई कहानी के जरिए समझाती है। डिजिटल जागरूकता के साथ-साथ यह सीरीज़ बच्चों को दूसरों के प्रति संवेदनशील होना, मुश्किलों का सामना करना, ऑनलाइन अच्छा व्यवहार करना और साइबर बुलिंग के खिलाफ आवाज उठाने जैसी जरूरी बातें भी सिखाती है। इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा संयुक्त अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत इस सीरीज़ को स्कूलों और समुदायों तक ले जाया जा रहा है। इस पहल में भारत के प्रमुख एजुकेशनल प्लेटफॉर्म एजुकेशन वर्ल्ड और DAV यूनाइटेड नेटवर्क साथ आए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक इसकी पहुंच बनाई जा सके। इस देशव्यापी अभियान के तहत स्कूलों में सीरीज़ की स्क्रीनिंग, क्लासरूम डिस्कशन और पैरेंट्स-टीचर्स वर्कशॉप्स आयोजित की जाएंगी। कहानी के जरिए जागरूकता फैलाने वाली इस पहल का मकसद तकनीक को डर की नहीं, बल्कि सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने की दिशा में देखने की सोच विकसित करना है।
गुरुवार, 23 जुलाई 2026
Home
टीवी
मनोरंजन
मुंबई : वेब सीरीज़ 'प्रीतम एंड पेड्रो' अब हजारों स्कूलों में फैलाएगी साइबर सुरक्षा की जागरूकता
मुंबई : वेब सीरीज़ 'प्रीतम एंड पेड्रो' अब हजारों स्कूलों में फैलाएगी साइबर सुरक्षा की जागरूकता
Tags
# टीवी
# मनोरंजन
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मनोरंजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें