पटना : आंदोलन कर रहे हजारों युवाओं की मांगों के साथ है जन सुराज : रामबली चंद्रवंशी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 जुलाई 2026

पटना : आंदोलन कर रहे हजारों युवाओं की मांगों के साथ है जन सुराज : रामबली चंद्रवंशी

  • धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की बजाय छात्रों पर जिस तरह बर्बरता-लाठी चलाई गई उसके सामने अंग्रेजों का शासन भी कम

Jan-suraj-support-student-protest
पटना (रजनीश के झा)। जन सुराज पार्टी कार्यालय में गुरुवार को पार्टी के नेताओं ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान बांकीपुर विधानसभा के प्रभारी व पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि  बुधवार को सत्ता व पुलिस की बर्बरता गांधी मैदान के पास दिखी, उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। वे छात्र वर्षों से नीट व अन्य प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, प्रश्न पत्र लीक होता है, छात्र सिर्फ सरकार से मामले में संवाद चाहते थे। ये सरकार संवाद करना नहीं चाहती, तानाशाही हुकूमत थोपना चाहती है। आखिरकार नरेंद्र मोदी की नींद खुली व बोले कि इसपर एक्शन लेंगे। उन्हें बहुत पहले एक्शन लेना चाहिए था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना चाहिए था, आखिर इस व्यक्ति के रहते बार-बार प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं, ऐसे में व्यवस्था में कमी है। ऐसा करने की बजाय छात्रों पर जिस तरह बर्बरता हुई, लाठी चलाई गई उसे देख अंग्रेजों का शासन भी इसके सामने कम है। पटना की सड़कों पर आंदोलन कर रहे हजारों युवाओं की मांगों के साथ जन सुराज है। वहीं उनपर हुए लाठीचार्ज की पार्टी निंदा करती है। वहीं रामबली चंद्रावंशी ने कहा कि देर रात में सैकड़ों प्रशासनिक बल ने जूता मारकर होटल को खुलवाया व हमारे जन सुराज के नेताओं से दहशत फैलाने के लिए कहा कि आपको किसने यहां ठहराया। वहीं दूसरे पार्टी के नेता भी होटलों में रह रहे हैं उनपर कोई पूछताछ नहीं होती। इसकी हम निंदा करते हैं।


पूर्व विधायक किशोर कुमार ने कहा कि जिनके रिश्तेदार सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स व खुद चुनाव आयोग है। आज वे बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज से इतनी डर गई कि हमारी शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंची। जिस बीजेपी की मनमानी के खिलाफ तमाम विपक्षी पार्टी चुनाव आयोग में जाती है आज वही बीजेपी जन सुराज के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप के साथ जा रहे हैं। जिस सरकार को अपने काम के बल पर जनता के बीच जाना चाहिए वे आधी रात को पुलिस भेजकर दूसरे कार्यकर्ताओं को धमका रही है। जन सुराज के कार्यकर्ताओं से सरकार इतनी घबराई है, ये जनता के बदलते रुख का परिणाम है। बिना ठोस आधार के 19, 20, 21, 22 जुलाई को जन सुराज के समर्थकों-कार्यकर्ताओं के घरों पर आधी रात को पुलिस भेज धमकाने का प्रयास किया। बीजेपी के इशारे पर पुलिस काम कर रही है। आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस को कानून लागू करना चाहिए या किसी राजनीतिक पार्टी का चुनाव प्रचार? भाजपा विकास के पोस्टर लगाने की बजाय भ्रामक पोस्टर लगाने में वे व्यस्त हैं। बांकीपुर में ऐसा लग रहा है सरकार-बीजेपी जनता से कम, जन सुराज से ज्यादा डरी है। पार्टी के प्रवक्ता विवेक कुमार ने कहा कि जन सुराज की ओर से बांकीपुर विधानसभा में प्रशांत किशोर खड़े हैं, बीजेपी कहती थी कि ये भाजपा का गढ़ है, ये गढ़ नहीं हवा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी हार स्वीकार कर लिया है। तभी उन्होंने चुनाव आयोग आफिस में मिलकर गलत आरोप लगाते हैं। बीजेपी के पास जिनता पैसा है उसके सामने कोई टिक नहीं सकता है। उन्होंने हार को स्वीकार कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: