ताजपुर/समस्तीपुर, 23 जुलाई (संवाददाता) । बंद राशनकार्ड चालू करने, बगैर जांच किए राशनकार्ड रद्द करने पर रोक लगाने, जरूरतमंद परिवारों को वासभूमि, पर्चा, आवास एवं पहुंचपथ उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए आवास टैक्स वापस लेने, मनरेगा में कथित अनियमितताओं की जांच कराने, जर्जर योगियामठ-बहेलिया टोला-आलू मंडी सड़क का निर्माण कराने तथा किसानों के खेतों तक बिजली पहुंचाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 25 जुलाई को प्रस्तावित ताजपुर प्रखंड-अंचल घेराव को सफल बनाने की अपील की गई। मोतीपुर में आयोजित खेग्रामस के 5 दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान के समापन अवसर पर बृहस्पतिवार को भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राशनकार्ड बनाने और उसमें नाम जोड़ने के नाम पर गरीब लाभुकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में लाभुकों का नाम जोड़कर एक-दो माह राशन दिया जाता है और बाद में कार्ड रद्द कर दिया जाता है। उन्होंने ऐसे मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने बताया कि मोतीपुर में चलाए गए पांच दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान लोगों ने राशनकार्ड, आवास, मनरेगा, सड़क, बिजली और अन्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अभियान का नेतृत्व सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह एवं ललन दास ने किया। नेताओं ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए 25 जुलाई को होने वाले प्रखंड-अंचल घेराव में ताजपुर क्षेत्र के लोगों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
गुरुवार, 23 जुलाई 2026
Home
बिहार
समस्तीपुर : रद्द राशनकार्ड की हो जांच कर चालू हो एवं राशनकार्ड रद्द करने पर रोक लगे : सुरेंद्र प्रसाद सिंह
समस्तीपुर : रद्द राशनकार्ड की हो जांच कर चालू हो एवं राशनकार्ड रद्द करने पर रोक लगे : सुरेंद्र प्रसाद सिंह
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें