समस्तीपुर : एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर का आइसा ने किया घेराव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 अगस्त 2026

समस्तीपुर : एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर का आइसा ने किया घेराव

  • शैक्षणिक अराजकता व अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन

Aisa-protest-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर, 3 अगस्त । शैक्षणिक अराजकता दूर करने, अवैध वसूली पर रोक लगाने, लाइब्रेरी एवं लेबोरेटरी को समृद्ध करने, एससी-एसटी छात्राओं से नामांकन के दौरान लिए गए कथित अवैध शुल्क की वापसी तथा पारदर्शी नामांकन व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संगठन आइसा ने सोमवार को एलकेवीडी कॉलेज, ताजपुर का घेराव किया। आइसा नेताओं गौतम सैनी, मो. फरमान, अनील कुमार, जीतेंद्र सहनी एवं मो. जावेद के नेतृत्व में कालेज गेट से छात्रों ने जुलूस निकालकर कॉलेज परिसर में प्रिंसिपल के समक्ष प्रदर्शन किया। भारी वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचीं और प्राचार्य कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी करीब एक घंटे तक अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते रहे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाने, छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्राओं से नामांकन के नाम पर अवैध राशि वसूली गई है, जिसे वापस किया जाना चाहिए। बाद में प्राचार्य के बुलावे पर आइसा के प्रतिनिधिमंडल ने 17 सूत्री मांगपत्र प्रिंसिपल धर्मराज राम को सौंपा। प्रतिनिधियों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता मो० जावेद एवं संचालन जीतेंद्र सहनी ने किया। कार्यक्रम में पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, नैंसी कुमारी, वाजिया खातून, आलिशा, नासरीन, जन्नत जहां, इशरत खातून, हलिया खातून, रहनुमा खातून, कायनात अरसी, रौनक खातून, नाजनी खातून, शाइस्ता खातून, नेहा रानी, शाहीना खातून, इराम परवीन, जोया परवीन, इमराना परवीन, सलमा खातून, वाजिद, रोहित, रूबी, निशू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: