मधुबनी, 20 अगस्त (रजनीश के झा) । ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आज पटना स्थित बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री, भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों को स्वीकृति पत्र तथा आवास पूर्ण कर चुके लाभुकों को शुभकामना पत्र एवं आवास की चाबी वितरित की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राज्य के सभी जिलों एवं प्रखंडों में किया गया। इसी क्रम में मधुबनी जिले में भी जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पौधे में जल अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय एवं उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा जिले के 5 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के स्वीकृति पत्र तथा आवास पूर्ण कर चुके 5 लाभुकों को शुभकामना पत्र एवं सांकेतिक चाबी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभुकों एवं पदाधिकारियों ने पटना में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा तथा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार एवं माननीय ग्रामीण विकास मंत्री, भारत सरकार का संबोधन सुना। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पात्र लाभुकों को समयबद्ध तरीके से आवास का लाभ उपलब्ध कराने तथा आवास निर्माण पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन श्री सैयद सरफराजुद्दीन अहमद, लेखा पदाधिकारी श्री बालकृष्ण चौधरी, श्री संतोष कुमार सिंह, श्री हरेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
गुरुवार, 20 अगस्त 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों को स्वीकृति पत्र एवं सांकेतिक चाबी का हुआ वितरण।
मधुबनी : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों को स्वीकृति पत्र एवं सांकेतिक चाबी का हुआ वितरण।
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें